---Advertisement---

Banks Job: बैंक में नौकरी का सपना अब होगा साकार, जानें भर्ती प्रक्रिया और जरूरी क्राइटेरिया

By
On:

Follow Us

Banks Job: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बैंक में नौकरी न केवल एक अच्छा भविष्य देता है, बल्कि इसमें सम्मान और अच्छा वेतन भी मिलता है। वहीं हर साल लाखों उम्मीदवार बैंक की परीक्षाओं के लिए अपना आवेदन करते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि बैंक भर्ती की प्रक्रिया क्या है, कौन-कौन से पद निकलते हैं और योग्यता क्या चाहिए।

जैसे कि आप सभी को पता है कि, भारत में बैंक की नौकरियां दो तरह की होती हैं। पहली सरकारी तो दूसरी निजी। सरकारी बैंकों में भर्ती मुख्य रूप से आईबीपीएस (IBPS), एसबीआई (SBI) और आरबीआई (RBI) के जरिए की जाती है। देखा जाए तो, इन संस्थानों के माध्यम से क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और ग्रेड बी ऑफिसर जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं।

इतना ही नहीं, क्लर्क (Banks Job) पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी बहुत जरूरी होती है, वहीं पीओ के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए आईटी, एचआर, मार्केटिंग या लॉ जैसे विषयों में विशेष योग्यता मांगी जाती है, जबकि आरबीआई ग्रेड बी के लिए कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है।

Banks Job: कैसे होता सिलेक्शन?

Bank Job

क्लर्क के लिए 20 से 28 वर्ष, पीओ के लिए 20 से 30 वर्ष और आरबीआई ग्रेड बी के लिए 21 से 30 वर्ष तक की उम्र होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार कुछ छूट भी मिलता है। ध्यान रहे चयन प्रक्रिया तीन चरणों में की जाती है। प्रीलिम्स परीक्षा, मेन परीक्षा और इंटरव्यू. पहले चरण में रीजनिंग, इंग्लिश और मैथ्स के सवाल पूछे जाते हैं, जबकि मेन परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर और बैंकिंग ज्ञान से जुड़े प्रश्न होते हैं. इसके बाद इंटरव्यू के जरिए फाइनल चयन होता है।

Banks Job: अच्छी सैलरी?

अगर आपको नहीं पता है तो, बता दें कि, बैंकिंग सेक्टर में लाभार्थी को वेतन के साथ कई सुविधाएं दी जाती हैं जैसे महंगाई भत्ता, घर किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा, पेंशन और बोनस। वहीं, एक बैंक पीओ की शुरुआती सैलरी लगभग 60 हजार रुपये प्रतिमाह होती है, जबकि क्लर्क को करीब 40 हजार रुपये मिलते हैं।

Banks Job: कैसे करें तैयारी?

सभी मन में यही प्रश्न रहता है कि, परीक्षा की तैयारी कैसे करें। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको रोजाना मॉक टेस्ट देना चाहिए। वहीं, रीजनिंग और मैथ्स का अभ्यास करना, करंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस पर बहुत ध्यान देना जरूरी है। पुराने प्रश्नपत्र हल करने और समय प्रबंधन पर फोकस करना भी सफलता की कुंजी है।

यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now