---Advertisement---

Anganwadi Bharti 2026: 6110 पदों के लिए आवेदन दोबारा शुरू, जानें पूरा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

By
On:

Follow Us

Anganwadi Bharti 2026: सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से पंजाब में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया गया है। वहीं इस भर्ती अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 6110 पदों को फिर से भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 मार्च, 2026 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

Anganwadi Bharti 2026: आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड

पंजाब Anganwadi Bharti 2026 में कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

Anganwadi Bharti 2026

Anganwadi Bharti 2026: ऐसे करें पंजाब आंगनबाड़ी के लिए अप्लाई

पंजाब आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Punjab Anganwadi Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से भर लें।
  • जानकारी को भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को जमा करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

जो भी उम्मीदवार पंजाब आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें यही जानकारी दिया जाता है कि, 11 मार्च से पहले अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को 11 मार्च के बाद आवेदन करने के दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now