---Advertisement---

Assam ADRE Grade III Result: असम सीधी भर्ती परीक्षा ग्रेड-3 के नतीजे घोषित, 7,600 से ज्यादा पदों पर होगा चयन

On: October 10, 2025 6:16 PM
Follow Us:
ADRE
---Advertisement---

Assam ADRE Grade III Result: असम सरकार ने (ADRE) ग्रेड-III के 7,650 पदों की भर्ती परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस भर्ती को लेकर कहा है कि, उनके शासन में लगभग दो लाख लोगों को नियुक्तियां दी जा रही हैं।

यह परिणाम असम सीधी भर्ती परीक्षा (ADRE) के तहत 50 विभागों के लिए आयोजित ग्रेड-III पदों के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही, 600 से अधिक पदों की चयन सूची भी अलग से जारी किया गया है।

युवाओं के लिए लगभग 2 लाख नियुक्तियां

सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एक बार फिर, हमने स्वच्छ, पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्ती के अपने वादे को पूरा किया है। आज एडीआरई और अन्य परिणामों की घोषणा के साथ, असम ने सार्वजनिक नियुक्तियों में ईमानदारी, निष्पक्षता और अवसर के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।”

Also Read

उन्होंने कहा, “हमने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है – जो हमने वादा किया था उससे अधिक प्रदान किया है।”

ADRE

उन्होंने आगे कहा, “हमने 1 लाख नियुक्तियों का वादा किया था, और आज हम लगभग 2 लाख नियुक्तियां प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं – जो असम के युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है।”

Assam ADRE Grade III Result: 50 विभागों में होगी नियुक्तियां

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, युवा पीढ़ी का भविष्य अब सुरक्षित है और उनकी कड़ी मेहनत ही इस नए असम की सफलता को बयान करता है।

उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को 50 विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिनमें कृषि विभाग में सबसे अधिक 1,850 पद रिक्त हैं, इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 873 पद तथा स्कूल शिक्षा विभाग में 581 पद हैं।

शनिवार को जारी होगा 5,614 पदों के परिणाम

अधिकारी ने बताया कि (ADRE) ग्रेड-III पदों के लिए एडीआरई पिछले साल सितंबर में 28 जिलों में आयोजित की गई थी, जिसमें 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

तिवारी ने यह भी बताया कि एडीआरई परिणामों के साथ ही पुलिस में विभिन्न ग्रेडों के 625 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम भी शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन 625 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी, जिनमें उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और विभिन्न चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद शामिल हैं।

तिवारी ने कहा, “पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित 5,614 और पदों के लिए परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बंपर वैकेंसी, लास्ट डेट करीब, मिलेगी तगड़ी सैलरी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now