---Advertisement---

3 July Horoscope : दिन की शुरुवात में जानिए क्या है आपके ग्रहों की चाल, यात्रा से लेकर करियर की डेटल

By
Last updated:

Follow Us

3 July Horoscope : ज्योतिष शास्त्र में रुचि रखने वाले लोग दिन की शुरुआत के पहले अपनी चंद्र राशि का फल जानते हैं जिसकी मदद से उन्हें अपने कार्य के समापन में मदद मिलती है। अगर आप आज कोई नया कार्य करने जा रहे हैं या कहीं यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 3 July Horoscope देखकर ही निकलना चाहिए। आईए जानते हैं कि आपकी राशि क्या कहती है। ग्रहों का व्यक्ति के प्रेम, शिक्षा, करियर, व्यापार और स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ता है।

 

3 July Horoscope देखकर ही करें दिन की प्लानिंग

मेष राशि : जातक को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन को शांत रखने के लिए व्यर्थ व्यय से बचें। परिजन और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में तरक्की हो सकती है।

वृषभ राशि : व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है वहीं ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए थोड़ी सी चिंता सता सकती है। परिजनों से सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनी पढ़ाई का विशेष ख्याल रखें।

मिथुन राशि : व्यापारियों को थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। परिजनों और जीवनसाथी का प्रेम मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रही युवाओं को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आय के स्रोत में फायदा ही होगा।

कर्क राशि : अगर आप कहीं निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो सोच समझ कर अपना पैसा लगाएं। शुक्र के गोचर के कारण मन शांत रहेगा और भौतिक सुख का आनंद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के आसार है इसलिए सावधानी से काम लें।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिजन और जीवनसाथी के साथ मनमित हो सकता है लेकिन सावधानी से काम लेने पर स्थिति काबू में रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अच्छा होगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। इस पैसे को बचाने की कोशिश करें और फिजूल खर्च न करें। परिजनों के साथ अपना समय व्यतीत करें।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र पर सराहना मिलेगी। पैसे को रोकने के लिए फिजूल खर्च से बचें। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। काम में व्यस्तता रहेगी। फिजूल खर्च कर सकते हैं।

धनु राशि : ऑफिस में अच्छा समय व्यतीत होगा। परिजनों के साथ बात व्यवहार बनाकर रखें बेवजह कहीं ज्यादा गुस्सा न दिखाएं। धन के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए अच्छा दिन जाएगा। परिवार का ख्याल रखें और धैर्य बनाएं रखें। कहीं से अच्छी वर्क डील मिल सकती है। सबका ख्याल रखें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को फिजूल खर्च से बचना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वह अपने पैसों को बचाने पर अधिक जोड़ दें। परिजनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मीन राशि : कहीं से धन मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। आप अपने प्रेम संबंध में मिठास पाएंगे। वहीं परिजनों के साथ भी अच्छा दिन गुजरेगा।

यह भी पढ़ें: 2 July horoscope : जानिए कैसा जाएगा आपका आज का दिन, राशिफल से करें प्लानिंग

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now