---Advertisement---

DSSSB Recruitment 2026: आज आवेदन का आखिरी मौका, इन स्टेप्स से तुरंत करें अप्लाई

By
On:

Follow Us

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इसी के साथ जो उम्मीदवार (DSSSB) में बतौर असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, जूनियर रेडियोग्राफर, रिपोर्टर आदि पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं वे उम्मीदवार DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर केवल आज यानी 28 मार्च तक ही आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

DSSSB Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों के पास स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा भी पदानुसार निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 18 और 21 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही पदानुसार अधिकतम आयु 27, 30 और 32 वर्ष निर्धारित है।

DSSSB Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। इसी के साथ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये तय की गई है। इसके अलावा, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में कुछ छूट भी प्रदान किए जाएंगे।

DSSSB Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026: इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now