BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
BOB Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं अप्लाई
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर की डिग्री एवं मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी होना अनिवार्य है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 24, 27 और 31 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 35, 40 और 45 वर्ष तय है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है।
BOB Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। देखा जाए तो, जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये तय की गई है।
BOB Recruitment 2026: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा।
फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस व जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें






