---Advertisement---

UP Pharmacist Recruitment 2026: 500+ पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, तुरंत भरें फॉर्म

By
On:

Follow Us

UP Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बहुत ही कम समय बचा है। ऐसे में जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार इन पदों के लिए केवल 29 मार्च तक ही अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

UP Pharmacist Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मासिस्ट में डिप्लोमा पूरा किया हो। इसी के साथ ही उम्मीदवार स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश आयोग की ओर से UP Pharmacist Recruitment 2026 के कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए 224 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 151 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कैटेगरी 56 पद, एससी कैटेगरी के लिए 118 पद और एसटी कैटेगरी के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

UP Pharmacist Recruitment 2026

UP Pharmacist Recruitment 2026: इन स्टेप्स से भरें अपना फॉर्म

UP Pharmacist Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बहुत पास है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां फॉर्म भरने के लिए आसान से स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: RSSB Recruitment 2026: कृषि सुपरवाइजर के बंपर पदों पर आवेदन शुरू — शुल्क और पूरी डिटेल यहां देखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now