---Advertisement---

SSB Constable Recruitment 2026: ट्रेड्समैन के 827 पदों पर भर्ती शुरू, आज से करें रजिस्ट्रेशन

By
On:

Follow Us

SSB Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 मार्च से स्टार्ट हो गई है। जो भी उम्मीदवार एसएसबी में बतौर कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ध्यान दें, इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

SSB Constable Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं आवेदन

कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 23, 25 और 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं या बारहवीं पास किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी अनिवार्य है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

SSB Constable Recruitment 2026: कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

SSB Constable Recruitment 2026; रजिस्ट्रेशन फीस

SSB Constable Recruitment 2026

आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट भी दी जाएगी।

SSB Constable Recruitment 2026: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी ‘SSB Constable Tradesman Recruitment 2026‘ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अंत में इसका फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Vice President Election 2025: CP राधाकृष्णन vs सुदर्शन रेड्डी – कौन जीतेगा, कौन हारेगा?

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now