---Advertisement---

BPSC APO Vacancy 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

On: March 20, 2026 4:35 PM
Follow Us:
BPSC APO Vacancy 2026
---Advertisement---

BPSC APO Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से अभियोजन पदाधिकारी APO के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज लास्ट मौका है। इसलिए जो उम्मीदवार अभियोजन पदाधिकारी APO के पदों पर नौकरी करने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

उन उम्मीदवारों के पास आज यानी 20 मार्च तक ही आवेदन करने का अवसर है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

BPSC APO Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 129 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 29 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 42 पद, अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए 07 पद, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 64 पद, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 04 पद आरक्षित किए गए हैं।

Also Read

BPSC APO Vacancy 2026

BPSC APO Vacancy 2026: आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ छूट भी प्रदान की जाएगी।

BPSC APO Vacancy 2026: कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन विषय से 100 अंकों के सवाल और विधि विषय से 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसी के साथ इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

BPSC APO Vacancy 2026: रजिस्ट्रेशन फीस

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना जरूरी है। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now