---Advertisement---

SSB Head Constable Recruitment 2026: कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 मार्च से आवेदन शुरू

By
On:

Follow Us

SSB Head Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रोजगार समाचार में एसएसबी कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा कर दी गई है। प्राप्त अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

SSB Head Constable Recruitment 2026: भर्ती विवरण

नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएसबी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1060 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें से Head Constable के लिए 233 पद और Constable के लिए 827 पद तय हैं।

SSB Head Constable Recruitment 2026: पात्रता एवं मापदंड

  • एसएसबी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से पदानुसार/ ट्रेड के मुताबिक 10वीं कक्षा पास होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस (HVM)/ 10th पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI/ या उसमें प्रोफिशिएंसी होनी जरूरी है। इसके अलावा हेड कॉन्स्टेबल पदों पर फॉर्म भरने के लिए 10वीं के साथ आईटीआई/ 12th के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि किया हो।
SSB Head Constable Recruitment 2026
  • भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

SSB Head Constable Recruitment 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

जानकारी के लिए बता दें कि, इस भर्ती में शामिल होने के लिए 21 मार्च से आवेदन शुरू हो जाएगा। वैसे ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म को आसानी से भर सकेंगे। ध्यान रहे अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

SSB Head Constable Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा/ टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा।

यह भी पढ़ें: Post Office Scheme: पत्नी के नाम पर खोलें यह खाता, हर महीने मिलेगा ₹6,167 का फिक्स ब्याज

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now