---Advertisement---

Railway Recruitment 2026: दक्षिण मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 2801 पदों पर भर्ती, आवेदन डिटेल्स पता करें

By
On:

Follow Us

Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, साउथ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किये गए हैं। 10th के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए RRC SCR की ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Railway Recruitment 2026: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2801 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-

ट्रेड/ पद का नाम पदों की संख्या

क्रम संख्याट्रेडसंख्या
1एसी मैकेनिक251
2कारपेंटर22
3इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक88
4इलेक्ट्रीशियन1258
5फिटर539
6मशीनिस्ट54
7पेंटर32
8सीओपीए181
9डीजल मैकेनिक105
10इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स33
11मोटर मैकेनिक12
12मैकेनिक मशीन टूल्स मेंटेनेंस (एमएमटीएम)24
13वेल्डर202

Railway Recruitment 2026: पात्रता एवं मापदंड

Railway Recruitment 2026

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो। इसी के साथ अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

Railway Recruitment 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल scr.onlineregister.org.in/login पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर न्यू यूजर/ रजिस्टर पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • कैटेगरी के अनुसार फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Railway Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। इसी के साथ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NABARD Recruitment 2025: नाबार्ड ग्रेड A पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूरी डिटेल यहां देखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now