---Advertisement---

UPSC CAPF AC 2026: असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, तुरंत भरें आवेदन फॉर्म

By
On:

Follow Us

UPSC CAPF AC 2026: सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2026 की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ख़बर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 12 मार्च 2026 तय है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।

सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर भर सकते हैं, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

UPSC CAPF AC 2026: पात्रता एवं मापदंड

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।

UPSC CAPF AC 2026: स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

यूपीएससी सीएपीएफ एसी पदों पर आवेदन स्वयं ही किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-

UPSC CAPF AC 2026

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर URN कर लें।
इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPSC CAPF AC 2026: एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ फीस 200 रुपये जमा करना अनिवार्य है। जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा। वहीं एससी/ एसटी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC CAPF AC 2026: भर्ती विवरण

यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 349 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। फोर्स के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के लिए 108 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के लिए 106 पद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के लिए 70 पद, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए 53 पद और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के लिए 12 पद निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now