---Advertisement---

Punjab Police Recruitment 2026: पुलिस कॉन्स्टेबल के 3297 पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई

On: March 10, 2026 6:51 PM
Follow Us:
Punjab Police Recruitment 2026
---Advertisement---

Punjab Police Recruitment 2026: क्या आप भी पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये ख़बर आपके लिए अच्छी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पंजाब पुलिस विभाग की ओर से जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आज यानी 10 मार्च से लेकर निर्धारित अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

Punjab Police Recruitment 2026: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। 10वीं कक्षा पंजाबी (कंपल्सरी या इलेक्टिव) सब्जेक्ट के साथ पास होना अनिवार्य है अथवा इसके समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ पास की हो। शैक्षिक योग्यता के साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमों को ध्यान में रखकर छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

Punjab Police Recruitment 2026

इस भर्ती में आवेदन के साथ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है। फीस सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपए वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी राज्य), ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा वर्ग के लिए 700 रुपए निर्धारित है। पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक/ पूर्व सैनिकों के वंशज को 500 रुपए देने होंगे।

Also Read

Punjab Police Recruitment 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट punjabpolice.gov. in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
  • अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Punjab Police Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

चयन के लिए आवेदनकर्ताओं को सबसे पहले कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम लिस्ट में जगह दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana: रबी की फसल का रजिस्ट्रेशन शुरू, ये 5 जरूरी दस्तावेज अभी तैयार रखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now