---Advertisement---

Central Bank SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 23 मार्च तक करें आवेदन

By
On:

Follow Us

Central Bank SO Recruitment 2026: क्या आप भी बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों भर भर्ती निकाली गई है। जितने भी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी हैं वो भर्ती में शामिल होने के लिए सेंट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 निर्धारित है।

Central Bank SO Recruitment 2026: योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या ईसीई में बी.ई./बी.टेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ ही 2 से 10 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस और अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की अधिकतम 30 वर्ष, स्केल II, स्केल III अधिकतम 35 वर्ष, स्केल IV के लिए अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित है। एससी, एसटी को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग 3 वर्ष, दिव्यांगजन को 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

Central Bank SO Recruitment 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.com पर जाएं।
  • लॉग इन करने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Apply” बटन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल दर्ज करके फॉर्म भर लें।
  • निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • अंत में प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
  • sbi so vacancy 2026 notification
  • CBI SO Recruitment 2026 Application Form Link
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Central Bank SO Recruitment 2026

Central Bank SO Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 850 रुपए फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों के लिए फीस 175 रुपए निर्धारित है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।

Central Bank SO Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जाम में भाग लेना होगा। परीक्षा के बाद निर्धारित कटऑफ अंक पाने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम लिस्ट में जगह दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now