---Advertisement---

RBI Assistant Recruitment 2026: आरबीआई में असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक

By
On:

Follow Us

RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि पास आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक असिस्टेंट के पदों पर आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 650 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 08 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

RBI Assistant Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं अप्लाई

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 फरवरी, 2026 के आधार पर होगा। वहीं, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में भी कुछ छूट देखने को मिलेगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से स्नातक पूरी की हो।

RBI Assistant Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। इसी के साथ प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल भी पूछे जाएंगे। इसी के साथ परीक्षा एक घंटे के लिए ही आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयन किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।

RBI Assistant Recruitment 2026

RBI Assistant Recruitment 2026: कितना मिलेगा वेतनमान

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,000 रुपये से लेकर 78,640 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

RBI Assistant Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन फीस

ध्यान रहें कि, आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपये और एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 50 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है।

RBI Assistant Recruitment 2026: इस दिन होगी परीक्षा

आरबीआई की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल और मुख्य परीक्षा का आयोजन 07 जून, 2026 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Lekhpal Vacancy 2026: आवेदन आज से शुरू, OBC पदों में भी बढ़ोत्तरी – चेक करें रिवाइज्ड डिटेल

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now