---Advertisement---

UPSC IES ISS Vacancy 2026: आईईएस और आईएसएस के पदों पर आवेदन शुरू, जानें कितने अभ्यर्थियों का होगा चयन

On: February 12, 2026 3:24 PM
Follow Us:
UPSC Vacancy 2026
---Advertisement---

UPSC IES ISS Vacancy 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) और भारतीय आर्थिक सेवा (IES) परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अब जाकर जारी किया गया है। वहीं भी जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई है। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 मार्च तक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

UPSC IES ISS Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी की ओर से कुल 44 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें भारतीय आर्थिक सेवा के कुल 16 पद और भारतीय सांख्यिकी सेवा के कुल 28 पद आरक्षित है।

UPSC IES ISS Vacancy 2026: पात्रता मानदंड

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • भारतीय आर्थिक सेवा (IES) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अर्थशास्त्र, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र या व्यावसायिक अर्थशास्त्र विषय से स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
  • भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी या अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
UPSC IES ISS Vacancy 2026

कैसे होगा चयन

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 1000 अंकों के लिए और साक्षात्कार कुल 200 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।

UPSC IES ISS Vacancy 2026: ऐसे करें अप्लाई

यूपीएससी में IES या ISS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्ननलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Also Read

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘UPSC IES/ ISS Exam 2026 registration’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फीस भी जमा करें।
  • फॉर्म भर लेने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now