Senior Executive Trainee: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। सरकारी कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर निर्धारित अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 तक रहेगी भर्ती के लिए जितने भी पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
Senior Executive Trainee: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन स्टार्ट होने की डेट: 5 फरवरी 2026
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 7 मार्च 2026
- आवेदन पत्र में करेक्शन करने की तिथियां: 8 से 15 मार्च 2026
- एग्जाम की डेट: 29 मार्च 2026
Senior Executive Trainee: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए सभी उम्मीदवार को बीई/ बीटेक 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है। फाइनेंस स्ट्रीम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का CA (Chartered Accountant) or CMA (Cost Management Accountant) पास होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को उम्र में छूट मिलेगी।
Senior Executive Trainee: चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। इसी के साथ जो भी उम्मीदवार पास होंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद जो भी अभ्यर्थी सभी चरणों में सफलता प्राप्त करेंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे स्केल 3 के अनुसार 24900 से लेकर 50500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP Lekhpal Vacancy 2026: आवेदन आज से शुरू, OBC पदों में भी बढ़ोत्तरी – चेक करें रिवाइज्ड डिटेल






