---Advertisement---

Army Agniveer Bharti 2026 शुरू! 8वीं, 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए आज से आवेदन, मौका न गंवाएं

By
On:

Follow Us

Army Agniveer Bharti 2026: क्या आप भी भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं तो ये आपके के लिए एक अच्छी ख़बर है। इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/ अन्य रैंकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (Army CEE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट की घोषणा कर दी गई है

ऑफिशियल पर दी गई डिटेल के मुताबिक आर्मी सीईई एग्जाम 2026 के लिए आवेदन आज यानी 3 फरवरी से स्टार्ट कर दिए गए हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Army Agniveer Bharti 2026: 8वीं से लेकर 12वीं पास युवा कर सकेंगे अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। पदानुसार विवरण निम्नलिखित है-

  • अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ मैट्रिक/ 10th पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले युवाओं को ड्राइवर पदों के लिए प्रिफरेंस दी जाएगी।
  • अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक होने चाहिए।
  • क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए 60% अंकों के साथ इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग, अकाउंट्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए छात्र का न्यूनतम सभी विषयों में 33 फीसदी अंकों के साथ 8th/ 10th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • मिलिट्री पुलिस पदों पर आवेदन के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Army Agniveer Bharti 2026: एप्लीकेशन फीस

Army Agniveer Bharti 2026 इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CEE) 2026 में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करना अनिवार्य है। वहीं, आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जाएगा।

Army Agniveer Bharti 2026

Army Agniveer Bharti 2026: Indian Army Recruitment: चयन प्रक्रिया

आर्मी सीईई एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इस सत्र में निकलने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए क्वालीफाई हो जायेंगे। एग्जाम के बाद नई भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट से होकर गुजरना होगा। जो भी अभ्यर्थी फिजिकल में सफलता प्राप्त करेंगे उनको अंतिम चरण मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now