UPSC CSE Notification 2026: यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी जानकारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सर्विसेज एग्जाम के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन बहुत जल्द कभी भी जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी आईएएस या आईपीएस बनने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे अभ्यर्थी सीएसई परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बता दें, यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
UPSC CSE Notification 2026: इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड
जो भी उम्मीदवार आईएएस या आईपीएस बनना चाहते हैं, उन्हें इस परीक्षा में भाग लेने के लिए स्नातक पूरा करना जरूरी है। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
UPSC CSE Notification 2026: कैसे होगा चयन
यूपीएससी की ओर से अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। वहीं, इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आंमत्रित किया जाएगा।

UPSC CSE Notification 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे यूपीएससी सीएसई के लिए अप्लाई
यूपीएससी की ओर से जल्द ही सीएसई परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को कभी भी पेश किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों की मदद के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ आसान से स्टेप्स बताए गए है, जिसकी सहायता से उम्मीदवार खुद अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ओटीआर लिंक पर क्लिक करके ओटीआर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके जरूरी द्सतावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
- जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन से संबंधित अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त







