---Advertisement---

JSSC Jail Warder Vacancy 2025: जेल वार्डर के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

By
On:

Follow Us

JSSC Jail Warder Vacancy 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से स्टार्ट हो गई है। जो कि एक खुशखबरी से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि, जो भी उम्मीदवार झारखंड में जेल वार्डर के पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे थे। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। ध्यान रहे,उम्मीदवार जेल वार्डर के पदों पर 09 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं।

बता दें, जेल वार्डर के कुल 1733 पदों पर भर्ती निकली है। इसी के साथ जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं वे 08 फरवरी, 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ ही फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 11 से 13 फरवरी के बीच एक्टिव किया जाएगा।

JSSC Jail Warder Vacancy 2025: कौन कर सकते हैं आवेदन

झारखंड में जेल वार्डर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं पास होना अनिवार्य है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 होनी चाहिए।

JSSC Jail Warder Vacancy 2025

JSSC Jail Warder Vacancy 2025: रजिस्ट्रेशन फीस

ध्यान देने वाली बात यह है कि, रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। इसका मतलब यह है कि, जितने भी एससी एवं एसटी उम्मीदवार हैं उनका रजिस्ट्रेशन फीस 50 रुपये, जबकि सभी वर्ग के कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये तय किया गया है।

JSSC Jail Warder Vacancy 2025: कैसे होगा चयन

जानकारी के लिए बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। ध्यान रहे, लिखित परीक्षा एक चरण में आयोजित होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पहले पेपर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, तीसरे पेपर में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान, सामान्य गणित और समान्य विज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Indian Army SSC Technical Recruitment 2026: SSC Technical भर्ती शुरू, आज से करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now