---Advertisement---

Indian Army SSC Technical Recruitment 2026: SSC Technical भर्ती शुरू, आज से करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस

By
On:

Follow Us

Indian Army SSC Technical Recruitment 2026: भारतीय सेना की ओर से एसएससी टेक्निकल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन अब जाकर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एसएससी टेक्निकल के कुल 350 पदों पर भर्ती निकाली जा रही है।

इसी के साथ ही, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 07 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार भारतीय सेना में एसएससी टेक्निकल के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 05 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army SSC Technical Recruitment 2026: पात्रता मानगदंड

बात करें पात्रता मानदंड की तो, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

 Indian Army SSC Technical Recruitment 2026

ध्यान देने वाली बात यह है कि, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने स्नातक में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी कर ली हो या उम्मीदवार इंजीनियरिंग में स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।

Indian Army SSC Technical Recruitment 2026: ऐसे करें एसएससी टेक्निकल के पदों पर आवेदन

एसएससी टेक्निकल (Indian Army SSC Technical Recruitment 2026) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • एसएससी टेक्निकल के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘OfficerEntry Apply/Login’ पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद ‘Registration’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Officers Selection ‘Eligibility का एक पेज ओपन होगा।
  • यहां व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज कर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
  • उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now