---Advertisement---

UP Police Bharti 2025: SI-ASI पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता, एप्लीकेशन प्रोसेस और सिलेक्शन डिटेल देखें

On: December 22, 2025 2:37 PM
Follow Us:
Bihar Police Bharti 2026
---Advertisement---

UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क/ अकाउंट्स) पदों पर भर्ती निकाली गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ध्यान रहे, जो निर्धारित अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 तक जारी रखा गया है।

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए इच्छुक और सारी पात्रता पूरी करता हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन आसानी से कर सकता है। ध्यान ये भी देना है कि, आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। जो अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

UP Police Bharti 2025: पात्रता एवं मापदंड

एसआई एवं एएसआई क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट और DOEACC या NIELIT से ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

Also Read

UP Police Bharti 2025: उम्र

बात करें आयु सीमा की तो, इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ध्यान रखें कि, आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसी के साथ ही आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में कुछ छूट दी जाएगी।

UP Police Bharti 2025

UP Police Bharti 2025: एप्लीकेशन प्रॉसेस

यूपी पुलिस भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर एसआई-एएसआई भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके OTR कर लें।
अब आप लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

UP Police Bharti 2025: कितनी लगेगी फीस

अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग को फीस के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। जबकि, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 400 रुपये तय किया गया है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI से किया जा सकता है।

UP Police Bharti 2025: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 537 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है। जिसमें से पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के लिए 112 पद, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के लिए 311 एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के लिए 114 पद शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें: Bihar Health Department: आवेदन की तारीख और जानें योग्यता

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now