---Advertisement---

Bihar AEDO Vacancy 2025: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पदों पर जल्द करें आवेदन, कल है आखिरी मौका

On: December 11, 2025 6:18 PM
Follow Us:
Bihar AEDO Vacancy 2025
---Advertisement---

Bihar AEDO Vacancy 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू होगी है। बता दें कि, ये साइट कल यानी 12 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी।

ऐसे में जो भी अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भरे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी के BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। वहीं, कल के बाद फॉर्म भरने के मौका नहीं दिया जायेगा।

Bihar AEDO Vacancy 2025: ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई

जानकारी के लिए बता दें कि, बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से स्नातक/ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष, ओबीसी पुरुष एवं महिला 40 वर्ष एवं एससी, एसटी पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।

Also Read

Bihar AEDO Vacancy 2025: कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी आसानी के लिए यहां फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है-

Bihar AEDO Vacancy 2025

बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ऑनलाइन एप्लीकेशन” पर क्लिक करना है।
अब New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
पंजीकरण होने के बाद अन्य डिटेल भरकर अभ्यर्थी फॉर्म को पूरा कर लें।
निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Bihar AEDO Vacancy 2025: एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती का हिस्सा होने के लिए सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का फीस जमा करना अनिवार्य है। ध्यान रहें फीस भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बंपर वैकेंसी, लास्ट डेट करीब, मिलेगी तगड़ी सैलरी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now