DRDO CEPTAM 11: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से CEPTAM 11 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा कर दी गई है। वहीं, अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती कुल 764 रिक्त पदों को भरने के लिए ही निकाली गई है। ध्यान रहें वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।
DRDO CEPTAM 11: भर्ती विवरण
डीआरडीओ की ओर से जारी की गई शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 764 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B (STA B) के लिए 561 पद और टेक्नीशियन A (Tech A) के लिए 203 पद आरक्षित हैं।
DRDO CEPTAM 11: आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है। जबकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को पूरी उम्र में नियम के अनुसार, छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता की पदानुसार डिटेल विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही साझा की जाएगी।

DRDO CEPTAM 11: एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
बात करें एप्लीकेशन प्रोसेस की तो, इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। वहीं, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन के साथ एप्लीकेशन फीस 100 रुपये (पिछले वर्ष के मुताबिक) जमा करनी होगी। एससी, एसटी एवं दिव्यांग श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकेंगे।
DRDO CEPTAM 11: चयन प्रक्रिया
बात करें चयन प्रक्रिया की तो, इस भर्ती में चयन पद के लिए अभ्यर्थियों को पहले टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। वहीं, इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों कोटियर-2 (स्किल टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Delhi Police Vacancy 2025: हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई







