WBSEDCL Recruitment 2025: पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकालने गई है। इसी के साथ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
जो भी उम्मीदवार WBSEDCL में बतौर असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट wbsedcl.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर के कुल 447 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ध्यान रहें जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं वे 29 दिसंबर, 2025 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
WBSEDCL Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी।
ध्यान रखें, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 32 साल तय रखा गया है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ छूट दी जाएगी। जबकि, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
WBSEDCL Recruitment 2025: कितना मिलेगा वेतन

बात करें वेतन कि तो, इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,80 रुपये से लेकर 1,06,700 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
WBSEDCL Recruitment 2025: कैसे होगा चयन
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ध्यान रहें लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से पद से संबंधित विषय जैस कि, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, सभी विषयों से 85 अंकों के 85 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
इतना ही नहीं, इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए भी बुलाया जाएगा। जबकि, साक्षात्कार कुल 15 अंकों का होगा। गौरतलब यह किस परीक्षा कुल 90 मिनट के लिए कराई जाएगी। वहीं, परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें







