---Advertisement---

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025: 27 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

On: November 21, 2025 6:54 PM
Follow Us:
UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025
---Advertisement---

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से नर्सिंग अधिकारी परीक्षा-2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। वहीं अभी जो भी उम्मीदवार उत्तराखंड में बतौर नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं वे जल्द ही ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 587 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से स्टार्ट हो रही है। ध्यान रहें जो भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे 17 दिसंबर, शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025: कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

Also Read

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (ऑनर्स), बीएससी नर्सिंग में नियमित पाठ्यक्रम और पोस्ट बीएससी नर्सिंग डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी जरूरी है।

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025: आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जबकि, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ छूट भी दी जाएगी।

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया

बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिखित परीक्षा के दो पेपर कराए जाएंगेm पहले पेपर में उम्मीदवारों से नर्सिंग विषय के 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, दूसरे पेपर में भी उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन विषय से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2025: ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन 27 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में रजिस्ट्रेशन विंडो एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Apply Now सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Nursing Offince Examination-2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भर लें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Delhi Police Vacancy 2025: हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now