---Advertisement---

UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में 45,000 होम गार्ड की भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी — जल्द शुरू होंगे आवेदन

On: November 7, 2025 7:52 PM
Follow Us:
UP Home Guard Recruitment 2025
---Advertisement---

UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से होम गार्ड के 45000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जी हां आप सही सुन रहे हैं। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी का सपना देख रहा हैं उनके लिए यह अच्छी खबर है।

हालांकि अभी होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड की ओर से शॉर्ट नोटिफिकेशन ही जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही इन पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि विस्तृत विज्ञापन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

UP Home Guard Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, इसी के साथ उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से उसके समकक्ष शैक्षणिक अर्हता भी होनी चाहिए।

Also Read

होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 30 वर्ष तय की गई है। लेकिन, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आयु-सीमा में छूट से संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवार जल्द ही विस्तृत विज्ञापन में देख सकेंगे।

UP Home Guard Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न

आप सबकी जानकारी के लिए बता दें कि, लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल दो घंटों के लिए होनी है।

UP Home Guard Recruitment 2025: शारीरिक मानक परीक्षा पैटर्न

UP Home Guard Recruitment 2025:

सामान्य और अनुसूचित जाति पुरुष उम्मीदवरों की ऊंचाई 168 सेमी और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों की ऊंचाई 160 सेमी तय की गई है। वहीं, इसके साथ ही सामान्य और अनुसूचित जाति की जितनी भी महिलाएं होंगी उनकी ऊंचाई 152 सेमी और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों की ऊंचाई 147 सेमी तय किया गया है। साथ ही महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।

UP Home Guard Recruitment 2025: शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक मानक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। वहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमिटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी होगी।

यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now