---Advertisement---

PNB Vacancy 2025: पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर 750 भर्तियां, मिलेगी ₹85,000 तक सैलरी

By
On:

Follow Us

PNB Vacancy 2025 : क्या आप भी बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने नई भर्ती की घोषणा कर दी है। जी हां बता दें कि, पीएनबी ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 750 पदों पर आवेदन भर्ती निकाली है। वहीं, भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन 3 नवंबर से शुरू होगा। जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 23 नवंबर 2025 तक फॉर्म को आसानी से भर पाएंगे।

पंजाब नेशनल बैंक लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर सेलेक्शन रिटन एग्जाम के जरिए करेगा। ऐसे में अगर आप गवर्नमेंट जॉब की पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बढ़िया अवसर हो सकता है।

PNB LBO Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स


विवरण
जानकारी
बैंक का नामपंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पद का नामलोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
कुल पदों की संख्या750
ग्रेडJMGS-I
ऑफिशियल वेबसाइटpnb.bank.in
आवेदन शुरू होने की तारीख03 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि23 नवंबर 2025
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएट
आयु सीमा20 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
सैलरी₹48,480 – ₹85,920 प्रति माह (अन्य भत्तों के साथ)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू

PNB Vacancy 2025: लोकल बैंक ऑफिसर बनने के लिए योग्यता?

PNB Vacancy 2025

PNB Vacancy 2025 भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कोई भी ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन आसानी से कर सकता है। इसके लिए केवल उनके पास वैलिड मार्कशीट/डिग्री सर्टिफिकेट होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय आपसे यह जरूर मांगा जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास क्लेरिकल/ऑफिसर कैडर में कम से कम 1 साल काम का एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है।

PNB Vacancy 2025: अप्लाई कैसे करें?

  • आवेदन की डेट नजदीक आते ही पीएनबी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन का लिंक एक्टिव करेगा।
  • यहां पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके लिए आपको अपनी बेसिक डिटेल्स की जरूरत होगी।
  • पंजीकरण संख्या के जरिए बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करें और एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जैसी सभी डिटेल्स भर दें।
  • अपना फोटो, हस्ताक्षर, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें। भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालना ना भूलें।

PNB Vacancy 2025: एप्लिकेशन फॉर्म

बात करें एप्लीकेशन फीस की तो, जितने भी एससी/एसटी/पीडबल्यूबीडी उम्मीदवार हैं उन्हें 59 रुपये एप्लिकेशन फीस देने होगा। वहीं अन्य अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 1180 रुपये भुगतान करना पड़ेगा। अन्य डिटेल्स के लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now