---Advertisement---

UCO Bank Apprentices Recruitment 2025: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें स्टाइपेंड और डिटेल

On: October 22, 2025 5:08 PM
Follow Us:
UCO Bank
---Advertisement---

UCO Bank Apprentices Recruitment 2025: यूको बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वहीं, जो भी उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन (UCO Bank)पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं वह इन पदों पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 532 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आयु-सीमा

इन (UCO Bank) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 अक्टूबर, 2025 के अनुसार 20 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 28 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसी के साथ सरकारों द्वारों कुछ उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी गई है। इस भर्ती में फ़िंजटल की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

Also Read

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इन (UCO Bank) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,000 रुपये का प्रतिमाह स्टाइपेंड व अन्य निर्धारित सुविधाएं दी की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

UCO Bank

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। जबकि, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन

जानकारी के मुताबिक, (UCO Bank) उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। वहीं, लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य और वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि,परीक्षा की अवधि एक घंटे तय की गई है।

एप्लीकेशन फीस

जानकारी के लिए बता दें कि, उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है। जैसे कि, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारो के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है। जबकि, एससी एवं एसटी उम्मीदावरों के एप्लीकेशन में फीस में छूट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now