---Advertisement---

BTSC Hostel Manager Vacancy 2025: हॉस्टल मैनेजर पदों पर भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन

On: October 11, 2025 6:35 PM
Follow Us:
BTSC
---Advertisement---

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर हॉस्टल मैनेजर के कुल 92 पदों पर भर्ती निकाली गई है। खास बात यह है कि, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं। वहीं, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 37 पद, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग उम्मीदावारों के लिए कुल 09 पद और एससी के लिए 14 पद एवं एसटी के लिए 01 पद इसके अलावा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 17 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 11 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 03 पद निकाले गए हैं।

जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं वह बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर 10 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

होस्टल (BTSC) मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आतिथ्य एवं होटल प्रशासन में बीएससी की डिग्री प्राप्त की हो। या फिर उम्मीदवारों के पास होटल मैनेजमेंट में स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।

Also Read

आयु-सीमा

BTSC

हॉस्टल मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 01 अगस्त, 2025 के अनुसार 21 साल तय किया गया है। वहीं, कुछ उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दिया जाएगा। बता दें कि, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष, जबकि एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

आप सभी को बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और होटल (BTSC) मैनेजमेंट इत्यादि शामिल है। वहीं, विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं,परीक्षा का समय 2 घंटे हैं। साथ ही प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क

आप सभी को बता दें कि, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना अनिवार्य है। वहीं, सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Health Department: आवेदन की तारीख और जानें योग्यता

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now