BTSC Work Inspector Vacancy 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से कार्य निरीक्षक के रिक्त पदों पर धमाकेदार भर्ती निकाली गई है। इसी के साथ, भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
आवेदन स्टार्ट होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म आसानी से भर सकेंगे, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 नवंबर 2025 तय की गई है।
कौन ले सकेगा भर्ती में भाग
- BTSC Work Inspector भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पात्रता पूरी करना अनिवार्य है-
- इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th/ मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- ड्राफ्ट्समैन सिविल/ सर्वेयर/ प्लम्बर ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग,
- अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।
BTSC Work Inspector Vacancy 2025: भर्ती विवरण

BTSC Work Inspector भर्ती के माध्यम से कुल 1,114 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल पदों में से बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35 फीसदी पद आरक्षित हैं। वर्ग के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
- अनारक्षित वर्ग -444 पद
- ईडब्ल्यूएस वर्ग -111 पद
- अनुसूचित जाति- 63 पद
- अनुसूचित जनजाति- 13 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग -70 पद
- पिछड़ा वर्ग -133 पद
- पिछड़ा वर्ग (महिला)- 34 पद
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं शुल्क
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, BTSC Work Inspector भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते है। वहीं, फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा किया जाएगा। ध्यान रहें, बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। एप्लीकेशन फीस सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये तय की गई है जिसक भुगतान डेबिट, कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे होगा चयन
आप सभी को बता दे कि, BTSC Work Inspector भर्ती में चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद रिटन टेस्ट का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कल 100 नंबर का होगा निम्नलिखित परीक्षा के आधार पर चयन के लिए मेरिट तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Railway Job 2025: 64 हजार पदों पर 1.87 करोड़ आवेदन, सरकार के आंकड़े चौंकाने वाले







