Working Women Hostel in Bihar: घर से बाहर दूसरे शहर में काम करने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होती है, रहने-खाने के लिए एक सुरक्षित ठिकाने की खोज। इस समस्या का समाधान बिहार सरकार ने निकाला है। वहीं, पटना के IAS कॉलोनी, (रूपसपुर) में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास (आकांक्षा) का शुभारंभ किया गया है। मुजफ्फरपुर, पटना के बाद अब गयाजी, दरभंगा और भागलपुर में भी ऐसे ही छात्रावास खोलने की योजना है। इसका संचालन महिला बाल विकास निगम के तहत किया जाता है। इसमें 50 महिलाओ के रहने की सुविधा है। छात्रावास में अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, रसोइया समेत अन्य आवश्यक कर्मी भी मौजूद होंगे।
इस मौके पर विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है। सुरक्षित आवास मिलने से महिलाएं बिना किसी भय के नौकरी कर सकेंगी और उनकी आत्मनिर्भरता की राह और आसान होगी। साथ ही यह कदम राजधानी समेत अन्य जगहों पर महिला सुरक्षा और सामाजिक भरोसे को भी मजबूत करेगा। यह छात्रावास विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाए गए हैं, जो अकेले रहकर सरकारी या अन्य तरह की नौकरी कर रही हैं।
Working Women Hostel in Bihar: एक छात्रावास में कितने बेड
बंदना प्रेयषी के मुताबिक ‘अपना घर’ की तर्ज पर तैयार की गई इस छात्रावासो में उन्हीं महिला को रखा जाएगा। एक हॉस्टल में 50 बेड होंगे। इस छात्रावास में उन्हीं महिलाओं को कमरा मिलेगा, जिनकी अधिकतम सैलरी 75000 रुपये महीना होगी। इससे ज्यादा सैलरी वाली महिलाएं इस छात्रावास के लिए पात्र नहीं होंगी।
Working Women Hostel in Bihar: छात्रावास में क्या-क्या सुविधाएं, कितना पैसा देना होगा
छात्रावास में रहने के लिए महिलाओं को किसी तरह का कोई किराया नहीं देना होगा।उन्हें केवल भोजन का खर्च उठाना होगा, जो तीन हजार रुपए प्रति माह है। यहां बेड, लॉकर, टेबल, कुर्सी, 24 घंटे CCTV की निगरानी, बिजली, शुद्ध पीने का पानी के लिए RO, मनोरंजन के लिए टीवी, मुफ्त में WIFI आदि की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस चार मंजिले छात्रावास में प्रतेक तल पर दो किचन मौजूद है, जिसे महिलाएं जरुरत के मुताबिक उपयोग कर सकती है।
Working Women Hostel in Bihar: कैसे मिलेगा छात्रावास में BED
इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास निगम के अधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकती है। हालांकि अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवासन की सुविधा मौजूद करायी जायेगी। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।
Working Women Hostel in Bihar: आकांक्षा छात्रावास के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे होगा
STEP-1
- महिला एवं बाल विकास निगम के पोर्टल https://wcdc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको नीचे टिकर ‘कामकाजी महिला छात्रावास में प्रवेश…’ चलता दिखेगा, उस पर क्लिक करें
- अब मोबाइल या कंप्यूटर पर नया लॉगिन फॉर्म https://miswcdc.bihar.gov.in/publicweb/wwh/LoginForwwh.aspx खुलेगा

STEP-2
- आवेदन करने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, Click Here for Registration पर क्लिक करें
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
STEP-3
- अब अपने Registration Number और मोबाइल OTP से लॉगिन करें
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरें और Save as Draft करें
- फॉर्म में भरी सभी जानकारी को अच्छे से चेक करें और Submit कर दें
- फॉर्म जमा होने के बाद Application ID मिल जाएगी
- इस आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लीजिए
STEP-4
- अब फोटो और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करना होगा
- ध्यान रहे कि फोटो 50KB से ज्यादा न हो
- सिग्नेचर का साइज भी 20KB से ज्यादा नहीं होना चाहिए
- अन्य दस्तावेज भी 200KB से ज्यादा साइज के न हों
- NOTE: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। जल्द ही विभाग इसे शुरू करने वाला है।
Working Women Hostel in Bihar: आकांक्षा छात्रावास के लिए जरूरी कागज
इसके लिए पात्र महिला को जिले में कार्यरत होने से संबंधितविभाग की सचिव बंदना प्रेयषीदस्तावेज, पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र पे-स्लिप, स्थानीय अभिभावक का पूर्ण विवरण, दिव्यंगता की स्तिथि में संबंधित प्रमाणपत्र आदि देना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें: Ayushman Card Yojana: अब OPD में भी चलेगा कार्ड, यूपी में बड़ी सौगात, प्राइवेट अस्पतालों में इलाज संभव






