---Advertisement---

LPG संकट के बीच राहत: 61 लाख परिवारों को मिल रहा rajasthan Gas Subsidy Scheme का लाभ

By
On:

Follow Us

rajasthan Gas Subsidy Scheme: अमेरिका इजरायल- ईरान युद्ध के चलते घरेलू गैस संकट को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई है। इसी बीच राजस्थान में सरकार की ओर से राहत देने वाली खबर भी सामने आई है। देखा जाए तो, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में यह कहा कि राज्य सरकार आमजन को rajasthan Gas Subsidy Scheme का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1 करोड़ 8 लाख 37 हजार से अधिक परिवार शामिल हैं। इनमें से लगभग 68 लाख 96 हजार परिवारों द्वारा मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के अन्तर्गत अपनी एलपीजी आईडी मैप करवाई गई है। वर्तमान में लगभग 61 लाख 6 हजार परिवार योजना का लाभ ले रहे हैं।

rajasthan Gas Subsidy Scheme: दिसंबर 2025 तक 5.68 करोड़ सिलेंडर हुए रिफिल

उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अनुसार, दिसंबर 2025 तक 5.68 करोड़ सिलेंडर रिफिल हो गए हैं। इसी के साथ ही राज्य सरकार की ओर से इस पर 1 हजार 51 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य बाबू सिंह राठौड़ की ओर से इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का भी जवाब दे रहे थे।

rajasthan Gas Subsidy Scheme

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। योजना से वंचित नए जुड़े लाभार्थियों को भी लगातार इसका लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार विशेष अभियान चलाकर इस दिशा में कार्य करेगी।

rajasthan Gas Subsidy Scheme: एलपीजी की कीमतों में इजाफे पर भी रखी बात

एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के संबंध में उन्होंने यह कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन ही कार्य करती हैं तथा उन्हीं से प्राप्त निर्देशों के आधार पर राज्य सरकार आवश्यक कार्यवाही करती है।

rajasthan Gas Subsidy Scheme: यहां पढिये मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के मुख्य बिन्दु

योजना में राजस्थान के 1 करोड़ 8 लाख 37 हजार से अधिक परिवार शामिल
दिसंबर 2025 तक 5.68 करोड़ सिलेंडर हुए रिफिल
सरकार के अनुसार वर्तमान में लगभग 61 लाख 6 हजार परिवार योजना के लाभ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Govt Scheme: FD से भी ज्यादा रिटर्न देती हैं ये सरकारी स्कीम्स, जानें पूरी डिटेल

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now