---Advertisement---

Railway Job 2025: 64 हजार पदों पर 1.87 करोड़ आवेदन, सरकार के आंकड़े चौंकाने वाले

By
On:

Follow Us

Railway में नौकरी करना करोड़ों युवाओं का एक सपना जरूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इसमें अच्छा खासा वेतन दिया जाता है। बता दें कि, 2024 में Railway ने 64,197 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। हैरानी कि बात यह है कि, पूरे देश में लगभग 1.87 करोड़ लोगों ने इसका आवेदन किया था। इसका मतलब यह है कि, एक सीट के लिए 291 उम्मीदवार थे।

Railway मंत्रालय द्वारा डेटा जारी कर बताया कि, कुछ पदों के लिए तो प्रतिस्पर्धा हैरत में डालने वाली थी। जैसे कि, आरपीएफ कॉन्सटेबल के 4,208 पदों के लिए लगभग 45.3 लाख लोगों ने आवेदन किया था। जिसका मतलब यह है कि,1 सीट के लिए 1,076 उम्मीदवार थे। वहीं टेक्नीशियन के 14,298 पदों के लिए करीब 26.99 लाख लोगों ने फॉर्म भरा था। लेकिन वहीं असिस्टेंट लोको पायलट यानी ALP के 18,799 पदों के लिए 18.4 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

Railway भर्ती की प्रक्रिया कहां?

बता दें कि, ज्यादा संख्या में आवेदन होने के कारण भर्ती प्रक्रिया का दायरा भी बड़ा रहा। मंत्रालय के अनुसार, इस समय 92,116 पदों के लिए चयन की प्रक्रिया जारी है। वहीं 55,197 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) कराई जा चुकी है। देखा जाए तो यह परीक्षा देश के 150 से ज्यादा शहरों में और 15 भाषाओं में कराई गई है। कई पदों जैसे ALP, RPF SI, कॉन्सटेबल, जूनियर इंजीनियर और CMA के रिजल्ट जारी हो गया है।

Railway

बता दें कि सबसे जल्दी काम टेक्नीशियन भर्ती में हुआ है। जिसमें कुल 14,298 पदों में से 9,000 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसे लेकर मंत्रालय का यह कहना है कि आने वाले महीनों में बाकी रिक्तियां भी जल्द भर जाएंगी।

वहीं देखा जाए तो Railway ने 2025 के लिए भी बड़े स्तर पर भर्ती की प्लानिंग कर रहा है। मार्च में CEN 01/2025 के तहत करीब 9,970 ALP पदों के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे, जबकि जून में CEN 02/2025 के तहत 6,238 टेक्नीशियन पदों की भर्ती होगी।

क्या कहते हैं आंकड़े?

वहीं अगर पिछले 20 साल का आंकड़ा देखें तो सुधार साफ दिखाई देता है। 2004 से 2014 के बीच रेलवे ने 4.11 लाख कर्मचारियों की भर्ती की थी, जबकि 2014 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 5.08 लाख हो गई। यानी लगभग एक लाख अधिक नियुक्तियां की गई हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह सुधार वार्षिक भर्ती कैलेंडर, पूरी तरह डिजिटल परीक्षा प्रणाली और कई भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने जैसे कदमों के चलते संभव हुआ।

यह भी पढ़ें: Viksit Delhi Internship Programme : सरकार ने युवाओं के लिए लॉन्च किया खास स्कीम, हर महीने मिलेंगे 20 हज़ार रूपए, ऑनलाइन आवेदन

Join WhatsApp

Join Now