PM Kisan 20 Installments List: देश के 9 करोड़ किसानों को बस कुछ ही समय में खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां क्योंकि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त तमिलनाडु के कोयंबटूर से आज 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे जारी हो गई है।
देखा जाए तो, किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना मानी जाने वाली इस स्कीम की अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इन 20 किस्तों में 3,91,000 करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
आप सभी को बता दें कि, इस योजना की शुरुआत 1 फरवरी, 2019 को हुई थी। वहीं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6000 रुपये भी दिए जाते हैं। इतना ही नहीं यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के लिए जारी की जाती है।
दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के लिए होती है और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के लिए होती है। तीनों ही बार किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं। अभी तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
PM Kisan 20 Installments List: पहली किस्त में 3 करोड़ 16 लाख किसानों को मिली सौगात
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त फरवरी में किसानों के खाते में जारी कर दी गई थी। पीएम किसान की किस्त का लाभ 3,16,21,743 किसानों तक पहुंचा था। दूसरी किस्त के लिए भी किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा था और मई, 2019 में ही दूसरी किस्त की सौगात मिल गई। हालांकि इस बार किसानों की संख्या दोगुनी हो गई। 6,00,34,872 किसानों को इस योजना का लाभ मिला।

PM Kisan 20 Installments List: हर किस्त के साथ बढ़ती चली गई किसानों की संख्या
| किस्त | किसान (संख्या) | तारीख |
|---|---|---|
| पहली किस्त | 3,16,21,743 | 1 फरवरी, 2019 |
| दूसरी किस्त | 6,00,34,872 | 2 मई, 2019 |
| तीसरी किस्त | 7,66,01,029 | 1 नवंबर, 2019 |
| चौथी किस्त | 8,20,91,667 | 4 अप्रैल, 2020 |
| पांचवीं किस्त | 9,26,93,999 | 25 जून, 2020 |
| छठी किस्त | 9,72,27,546 | 9 अगस्त, 2020 |
| सातवीं किस्त | 9,84,76,200 | 25 दिसंबर, 2020 |
| आठवीं किस्त | 9,99,17,958 | 14 मई, 2021 |
| नौवीं किस्त | 10,34,47,290 | 10 अगस्त, 2021 |
| दसवीं किस्त | 10,41,68,513 | 1 जनवरी, 2022 |
| 11वीं किस्त | 10,48,45,164 | 1 जून, 2022 |
PM Kisan 20 Installments List: 11वीं किस्त के बाद किसानों की संख्या में कमी
पीएम किसान सम्मान निधि की पहली 11 किस्तें जारी करने के बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चलाई गई। इसमें से बहुत से अपात्र नामों को लिस्ट से हटा दिया गया।
| किस्त | किसान (संख्या) | तारीख |
|---|---|---|
| 12वीं किस्त | 8,57,40,741 | 17 अक्टूबर, 2022 |
| 13वीं किस्त | 8,12,38,919 | 27 फरवरी, 2023 |
| 14वीं किस्त | 8,56,79,091 | 27 जुलाई, 2023 |
| 15वीं किस्त | 8,12,16,697 | 15 नवंबर, 2023 |
| 16वीं किस्त | 9,04,44,694 | 28 फरवरी, 2024 |
| 17वीं किस्त | 9,38,01,580 | 18 जून, 2024 |
| 18वीं किस्त | 9,59,28,628 | 05 अक्टूबर, 2024 |
| 19वीं किस्त | 10,06,85,615 | 24 फरवरी, 2025 |
| 20वीं किस्त | 9,71,41,402 | 02 अगस्त, 2025 |
यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी







