---Advertisement---

PM Fasal Bima Yojana: रबी की फसल का रजिस्ट्रेशन शुरू, ये 5 जरूरी दस्तावेज अभी तैयार रखें

By
On:

Follow Us

PM Fasal Bima Yojana: देश के किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा मिलने वाली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। बता दें कि, PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) के तहत रबी 2025–26 के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।

हालांकि, यह योजना प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों से होने वाली फसल हानि के खिलाफ किसानों को आर्थिक सुरक्षा भी देती है। बता दें कि, इस योजना का केवल यही उद्देश्य है कि, कृषि उत्पादन को स्थिर रखना, किसानों की आय और खेती के जोखिम को कम करना है। हर साल लागू होने वाली यह बीमा योजना किसानों को कम से कम प्रीमियम दर पर बड़ी कवरेज देती है।

PMFBY के तहत रबी की फसलें यानी गेहूं, चना, सरसों, जौ, मटर, मसूर आदि शामिल हैं। योजना के अनुसार किसी भी प्राकृतिक आपदा जैसे कि, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, तूफान या बारिश से फसल को हुए नुकसान की भरपाई देश के अन्नदाता को बीमा दावा के रूप में दिया जाता है। यह दावा एक तय प्रक्रिया के अनुसार सर्वे और वेरिफिकेशन के बाद सीधे किसान के बैंक खाते में जमा होता है।

PM Fasal Bima Yojana: जरूरी कागज

रबी 2025–26 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिये किसानों को कुछ जरुरी कागज तैयार रखने होंगे
आधार कार्ड
जमीन के दस्तावेज जैसे खसरा या खतौनी
यदि किसान बटाईदार हैं तो भूमि समझौता पत्र
बैंक खाता जिसमें सही IFSC कोड दर्ज हो
मोबाइल नंबर

PM Fasal Bima Yojana: कैसे करें आवेदन

PM Fasal Bima Yojana

आप सभी को बता दें कि, अब आवेदन प्रक्रिया पहले के हिसाब से बहुत ही आसान कर दी गई है। वहीं, बिना किसी का चक्कर लगाए घर बैठे ही आसानी से फसल का बीमा कर सकते हैं। इसके लिए क्रॉप इंश्योरेंस ऐप का प्रयोग करना है। इसके अलावा आप पीएमएफबीवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

PM Fasal Bima Yojana: क्या है आवेदन प्रक्रिया

आवेदन के लिए किसान को सबसे पहले pmfby.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। फिर Farmer Corner में जारी Apply for Crop Insurance ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद आधार और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर फसल और बुवाई की जानकारी भरकर कागज को अपलोड करना होगा।

ध्यान रहें सारी जानकारी जांचने के बाद किसान प्रीमियम जमा कर आवेदन पूरा कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर ही ऑनलाइन रसीद प्राप्त होती है। जिसे संभालकर रखना बहुत जरूरी है। वहीं, रबी फसलों के लिए रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर तक ही किए जाएंगे। किसान समय पर रजिस्ट्रेशन कर इस सत्र की फसल के लिए बीमा लें सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now