PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों किसानों को 11 अक्टूबर को बड़ी सौगात देने वाले हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को 2000 रुपये तो जरूर दिए जाते हैं।
वहीं, अब PM Dhan Dhanya Krishi Yojana और दलहन आत्मनिर्भरता योजना की भी शुरआत बहुत जल्द होने वाली है। वहीं, पूसा से इन PM Dhan Dhanya Krishi Yojana के शुभारंभ के साथ पीएम मोदी करीब 42000 करोड़ रुपये की सौगात देने जा रहे हैं।
पीएम मोदी 11 अक्टूबर को किसानों को देंगे बड़ी सौगात
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, देश के किसानों के कल्याण के लिए यह PM Dhan Dhanya Krishi Yojana काफी शानदार और उत्तम साबित होने वाली है। PM Dhan Dhanya Krishi Yojana के अनुसार, किसानों की आय बढ़ाने से लेकर कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी पर भी जोर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उन 100 जिलों को मिलेगा, जो अन्य जिलों की तुलना में थोड़े पिछड़े हुए हैं।
इसके अलावा देश अभी भी दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं बन पाया है। इसलिए ऐसे में जहां दलहन का उत्पादन कम है, वहां उत्पादन को बढ़ाने के लिए पहले की अपेक्षा और भी प्रोत्साहित किया जाएगा। दलहन की फसल पैदा करने वाले किसानों को सरकार की ओर से कई तरह की PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का फायदा मिलने वाला है।
किसानों को मिलेंगे क्या-क्या फायदे
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अनुसार, अभी 9.7 करोड़ किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। वहीं, 100 आकांक्षी जिलों में जो किसान इस लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी इसका लाभ अवश्य मिलेगा। वहीं, इसके तहत किसानों को दलहन के बेहतरीन बीजों की मिनी किट उपलब्ध कराई जाएगी।
2030-31 तक लगभग 126 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों को बांटे जाएंगे। किसानों को 88 लाख बीज किट मुफ्त में बांटी जाएगी। दलहन की प्रोसेसिंग के लिए 1000 प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएंगी, जिनके लिए सरकार 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने वाली है। इसके अलावा कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं से किसानों को जोड़ा जाएगा।

इन 100 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ
| क्रमांक | राज्य | जिले |
|---|---|---|
| 1 | आंध्र प्रदेश | श्री सत्य साई, अनंतपुर (अनंतपुरम), अल्लूरी सीताराम राजू, अन्नामय्या |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | अंजाव |
| 3 | असम | श्रीभूमि (करीमगंज), चरैदेव, डिमा हासाओ |
| 4 | बिहार | मधुबनी, दरभंगा, बांका, गया, सिवान, किशनगंज, नवादा |
| 5 | छत्तीसगढ़ | दंतेवाड़ा, जशपुर, कोरबा |
| 6 | गोवा | दक्षिण गोवा |
| 7 | गुजरात | कच्छ, दाहोद / डोहाड, छोटा उदयपुर, पंच महल |
| 8 | हरियाणा | नूंह |
| 9 | हिमाचल प्रदेश | बिलासपुर |
| 10 | जम्मू और कश्मीर | किश्तवाड़, बारामुला |
| 11 | झारखंड | सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम |
| 12 | कर्नाटक | तुमकुरु, चित्रदुर्ग, कोप्पल, गडग, हावरी, चिक्काबल्लापुर |
| 13 | केरल | कोझिकोड, कसारगोड, कन्नूर |
| 14 | मध्य प्रदेश | अनुपुर, डिंडोरी, अलीराजपुर, शहडोल, उमरिया, सीधी, निवाड़ी, टीकमगढ़ |
| 15 | महाराष्ट्र | पालघर, यवतमाल, गढ़चिरौली, धुले, रायगढ़, चंद्रपुर, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), नांदेड़, बीड |
| 16 | मणिपुर | तमेंगलोंग |
| 17 | मेघालय | वेस्ट जैंतिया हिल्स |
| 18 | मिजोरम | मामित |
| 19 | नागालैंड | मों |
| 20 | ओड़िशा | कंधमाल, मलकानगिरी, सुंदरगढ़, नुआपाड़ा |
| 21 | पंजाब | फजिल्का |
| 22 | राजस्थान | बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, चुरू, जालौर |
| 23 | सिक्किम | गेइज़िंग (पूर्व में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट) |
| 24 | तमिलनाडु | रामनाथपुरम, तूतुकुड़ी, शिवगंगा, विरुधुनगर |
| 25 | तेलंगाना | नारायणपेट, जोगुलांबा गडवाल, जंगोअन, नागरकुर्नूल |
| 26 | त्रिपुरा | उत्तर त्रिपुरा |
| 27 | उत्तर प्रदेश | महोबा, सोनभद्र, हमीरपुर, बांदा, जालौन, झांसी, उन्नाव, प्रयागराज, चित्रकूट, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, ललितपुर |
| 28 | उत्तराखंड | अल्मोड़ा, चमोली |
| 29 | पश्चिम बंगाल | पुरुलिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, झारग्राम |
100 जिलों की उत्पादकता राष्ट्रीय औसत के बराबर लाना
आप सब की जानकारी के लिए बता दें कि, पूरे देश में उत्पादकता एक समान नहीं है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग फसलों की उत्पादकता है। इसलिए सरकार ने यह तय किया है कि कम उत्पादकता वाले जिले छांटे जाएंगे और उनमें उत्पादकता बढ़ाने के लिए कुछ विशेष प्रयत्न किया जाएगा। जिससे खेती अच्छी हो।
इस मामले को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कम उत्पादकता वाले जिलों को यदि औसत स्तर पर भी ले आए तो देश के कुल उत्पादन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं ज़रूरतें भी पूरी होगी और उन जिलों के किसानों की आय भी पहले की अपेक्षा बढ़ेगी। ऐसे में फिलहाल 100 जिले चयन किए जाएंगे। जिन पर केंद्रित होकर काम किया जाएगा, और PM Dhan Dhanya Krishi Yojana के तहत इन जिलों में उत्पादकता बढ़ाने की भी कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830







