PM Awas Yojana 2025-26: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना वर्ष 2025 से 26 की सूची प्रकाशित कर दी गई है। बता दें कि, इस सूची में आपका नाम है तो सरकार द्वारा आपको आवास या घर बनाने के लिए 1,20,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि, इस राशि को प्राप्त करने से पहले आपको आवास लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा।
इस खबर के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि, PM Awas Yojana 2025-26 की सूची में आप अपना नाम कैसे चेक करेंगे।
PM Awas Yojana 2025-26 : ऐसे चेक करें अपना नाम
- जानकारी के लिए बता दें कि, PM Awas Yojana 2025-26 की सूची प्रकाशित कर दी गई है अगर इस लिस्ट में आपका नाम होगा तो केंद्र सरकार द्वारा आपके घर बनाने के लिए 120000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस बड़ी राशि को प्राप्त करने के लिए आपको पूर्ण रूप से वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- लिस्ट में अपने नाम को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो इस प्रकार है https://pmayg.nic.in/

- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद अब आपके सामने कई विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको Awassoft क्या ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आप अगले स्टेप के लिए आगे बढ़ जाएंगे। फिर आपको वहां पर रिपोर्ट विकल्प दिखाई देगा। जिसे आपको टैब करना है। क्लिक करते ही अगले चरण पर आपका नया पेज खुलेगा।
- PM Awas List 2025-26 डाउनलोड करने के लिए H. Social Audit Reports विकल्प के ठीक नीचे Beneficiary details for verification विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद अगले स्टेप में पंचायत का नाम चयन करें तथा वर्ष पर क्लिक कर 2025-26 का चयन करें। - अब आपको इसके बाद योजना विकल्प क्लिक कर PM Awas Yojana 2025-26 विकल्प पर क्लिक करना है क्लिक करते हैं अगले स्टेप में वर्ष 2025-26 की नई लिस्ट आपको देखने को मिल जाएगी।
- अब इस लिस्ट के माध्यम से आप चेक कर पाएंगे कि इसमें आपका नाम है कि नहीं और इस लिस्ट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप डाउनलोड पीडीएफ वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।क्लिक करते ही आपका यह लिस्ट डाउनलोड हो जाएगा। और इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं। यदि नाम होगा तो आपके घर बनाने के लिए 120000 रुपए दिए जाएंगे।
ऊपर बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप अपना नाम सूची में आसानी से देख सकते हैं।