---Advertisement---

NPS Vatsalya Yojana में बड़ा बदलाव: निवेश और निकासी नियम बदले, अब बच्चों के भविष्य को मिलेगी ज्यादा सुरक्षा

By
On:

Follow Us

NPS Vatsalya Yojana: अगर आपने अपने बच्चे के सुरक्षित और सुनहरे भविष्य की योजना अभी से स्टार्ट कर दी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने बच्चों के लिए शुरू की गई NPS Vatsalya Yojana को लेकर नए और अहम दिशा-निर्देश को जारी कर दिया है। देखा जाए तो, इन बदलावों का उद्देश्य इस योजना को पहले से ज्यादा लचीला, पारदर्शी और परिवारों के लिए उपयोगी बनाना है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर निवेशकों को राहत भी मिले और लंबे समय में बेहतर रिटर्न भी सुनिश्चित हो सके।

अगर आप सभी को नहीं पता है तो, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, NPS वात्सल्य एक सरकारी पेंशन योजना है, जिसे नाबालिग बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चे के नाम पर इस योजना में निवेश कर सकते हैं, ताकि भविष्य में उसे आर्थिक सुरक्षा और पेंशन का लाभ मिल सके। इस NPS Vatsalya Yojana को बजट 2024-25 में लॉन्च किया गया था और 18 सितंबर 2024 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। बच्चे की उम्र 18 साल तक इस खाते में निवेश संचालित रहता है, जिसके बाद खाते को आगे बढ़ाने या अन्य विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।

NPS Vatsalya Yojana: पूंजी आवंटन को लेकर बड़ा बदलाव

नए नियमों के अनुसार अब NPS वात्सल्य में निवेश की गई राशि का अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी यानी शेयर बाजार में लगाया जा सकता है। इससे लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। इतना ही नहीं, पारंपरिक पेंशन योजनाओं में कम रिटर्न की समस्या देखने को मिली है। लेकिन इक्विटी में ज्यादा निवेश से बच्चों के भविष्य के लिए मजबूत फंड तैयार किया जा सकेगा।

NPS Vatsalya Yojana

NPS Vatsalya Yojana: आंशिक निकासी के नियम हुए स्पष्ट

अब पांच साल का निवेश पूरा होने के बाद अभिभावक बच्चे की शिक्षा, गंभीर बीमारी या इलाज जैसी जरूरतों के लिए आंशिक निकासी कर पाएंगे। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, कुल जमा योगदान का अधिकतम 25 प्रतिशत तक पैसा तीन बार निकाला जा सकता है। इससे यह NPS Vatsalya Yojana सिर्फ रिटायरमेंट नहीं, बल्कि अस्थायी जरूरतों में भी मददगार बन गई है।

NPS Vatsalya Yojana: 18 साल के बाद मिलेंगे कई विकल्प

बता दें कि, जब बच्चा 18 साल का हो जाएगा, तो उसके पास खाते को तीन साल तक जारी रखने, सामान्य NPS खाते में ट्रांसफर करने या राशि निकालने जैसे विकल्प देखने को मिलेंगे। वहीं, इस योजना के समापन पर अब 80 प्रतिशत तक राशि एकमुश्त निकाली जा सकती है, जबकि 20 प्रतिशत रकम एन्यूटी में निवेश करना होगा। यदि कुल जमा राशि 8 लाख रुपये से कम है, तो पूरी रकम एक साथ निकालने की सुविधा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana E-KYC: क्या आप भी नहीं कर पाईं लाडकी बहिण के लिए ई-केवाईसी, क्या 18 के बाद मिलेगा मौका?

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now