NHAI Rule: कई बार सोशल मीडिया या कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि, हाईवे पर पेट्रोल खत्म होने पर एनएचएआई मुफ्त में पेट्रोल देता है। लेकिन मामला कुछ और है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की किसी भी आधिकारिक नीति में मुफ्त पेट्रोल देने की कोई भी जानकारी शामिल नहीं है। लेकिन कुछ हालातों पर सहायता मिल सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि, यह मदद फ्री नहीं है। इसके लिए शुल्क देना पड़ता है।
क्या होती हैं NHAI की इमरजेंसी सेवाएं?
जानकारी के लिए बता दें कि, NHAI देश के प्रमुख हाइवे और एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं मौजूद होती है। जिसमें एंबुलेंस, टायर पंचर सहायता, टोइंग वाहन और कभी-कभी ईंधन आपूर्ति की सुविधा शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां पर जितनी भी सेवाएं दी जाती हैं। उसके लिए उस व्यक्ति को शुल्क भी देना पड़ता है।
फ्यूल खत्म होने पर क्या मिलता है पेट्रोल?
अगर आपकी भी गाड़ी का पेट्रोल अचानक हाईवे पर खत्म हो जाता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कई हाईवे पर टोल प्लाजा के पास निजी कंपनियों द्वारा संचालित इमरजेंसी सहायता मौजूद होती है। बता दें कि, यह कंपनी अपनी सीमित मात्रा में पेट्रोल या डीजल उपलब्ध कराती है। लेकिन इसके लिए आपको निश्चित चार्ज भी देना पड़ता है। यह सुविधा शुल्क के साथ ही दी जाती है मुफ्त में नहीं।

1033 हेल्पलाइन नंबर है मदद का जरिया
यात्रा के दौरान, अगर आपकी गाड़ी बिगड़ जाती है या फिर कोई अन्य समस्या हो जाती है तो आप एनएचएआई के टोल फ्री या फिर हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर पूरे देश में और इसे किसी भी मोबाइल नेटवर्क से डायल किया जा सकता है। ऐसे में कॉल करने से आपकी स्थिति की जानकारी मिल जाती है जिससे आपकी समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा
सुरक्षित यात्रा के लिए रखें फ्यूल प्लान
आप सभी को बता दें कि, NHAI की सेवाएं आपकी यात्रा को और भी आसान बनाती है। लेकिन, यह जरूरी नहीं है कि, आप एक दम उसी पर डिपेंड हो जाए। इसलिए अपनी भी योजना बना के चलना चाहिए। हाइवे पर निकले से पहले हमेशा यह चेक करना चाहिए कि, आपके वाहन में पर्याप्त फ्यूल है या नहीं। इसी के साथ यह भी जानकारी रहनी चाहिए कि कहां कहां पर फ्लू स्टेशन है।
फ्री पेट्रोल की खबरों से बचें
जानकारी के लिए बता दें कि, अक्सर हाईवे पर Free पेट्रोल मिलने की खबरें चलती रहती है। वहीं इस सभी बातों पर विश्वास करने से पहले NHAI की वेबसाइट या 1033 हेल्पलाइन पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 July Horoscope : दिन की शुरुवात में जानिए क्या है आपके ग्रहों की चाल, यात्रा से लेकर करियर की डेटल





