Mukhyamantri Udhyami Yojana 2026 : आपके सपनों को पंख देने के लिए बिहार सरकार पूरी कोशिश कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए नए आवेदन फॉर्म भरने स्टार्ट हो गए हैं। इस योजना के अनुसार, आप अपना बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बिहार सरकार की ओर से आपको 10 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जाएगा। वो भी बिना ब्याज के।
यही नहीं आपको सिर्फ 5 लाख रुपये ही लौटाने होंगे। इस कमाल की योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी से शुरू हो गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च, 2026 तक खुली रहेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Mukhyamantri Udhyami Yojana 2026 में आपको 5 कैटेगरी देखने को मिलेगी। इनमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग प्रावधान हैं। इतना ही नहीं इस राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुवात की गई है।
इस योजना का लाभ उठाकर आप भी अपना खुद का रोजगार आसानी से शुरू कर सकते हैं और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं। इतना ही नहीं, इस योजना के अनुसार अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लोन आपको मिल सकता है। इसमें से अधिकतम 5 लाख रुपये का लोन माफ हो जाएगा और बाकी बिना ब्याज आपको लौटाना होगा। हालांकि युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 1 फीसदी ब्याज देना होगा।
Mukhyamantri Udhyami Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन
Mukhyamantri Udhyami Yojana 2026 के अंतर्गत किसी भी कैटेगरी में आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको udyami.bihar.gov.in पर जाना होगा। 15 मार्च, 2026 तक पोर्टल पर जितने आवेदन आएंगे, उन्हें जिलों के निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से चुना जाएगा।
शुरुआती स्तर पर चयन कंप्यूटराइज्ड रेंडमाईजेशन सिस्टम से होगा। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के आधार पर लोन आवंटित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन का STEP By STEP तरीका
- STEP-1
- सबसे पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
- पोर्टल udyami.bihar.gov.inपर जाएं और लॉग-इन/पंजीकरण में MMUY चुनें
- स्क्रीन पर नया फॉर्म खुल जाएगा, बायीं ओर ऊपर ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ पर क्लिक करें
- वैसे होम पेज पर ही ‘महत्वपूर्ण सूचनाएं’ में भी आपको यह लिंक मिल जाएगा
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, आधार नंबर और पूरी जानकारी भरें
- आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे भरें, इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा

- STEP-2
- अब वापस पोर्टल में MMUY चुनें और अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें
- मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर फॉर्म सबमिट कर दें
- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए, यहां क्लिक कर जानें
Mukhyamantri Udhyami Yojana 2026: इन शर्तों को करना होगा पूरा
- आप जिस जिले में रहते हैं, उसी जिले में आपको अपना उद्योग स्थापित करना होगा। दूसरे जिले में आवेदन करने पर एप्लीकेशन को रद्द कर दिया जाएगा।
- इतना ही नहीं, प्रोजेक्ट का चयन सावधानीपूर्वक करना होगा। एक बार प्रोजेक्ट चुनने के बाद उसमें बदलाव नहीं होगा।
- आवेदक को बिहार का नागरिक होना जरूरी है।
- कम से कम 12वीं पास या ITI या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा हो।
- 18 से 50 साल की आयु तक ही इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
- यूनिट का प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, LLP या प्राइवेट लिमिटेड फर्म होना चाहिए।
- रोजगार आवेदक के अपने निजी PAN पर होना चाहिए।
Mukhyamantri Udhyami Yojana 2026 के अंतर्गत कौन-कौन सी परियोजना
Mukhyamantri Udhyami Yojana 2026 के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न योजनाओं में कुल 3 तरह की कैटेगरी देखने को मिलेगी। कैटेगरी A में 23 परियोजनाओं के लिए लाभार्थियों का चयन होगा। कैटेगरी B के अंतर्गत भी 23 परियोजनाओं को शामिल किया गया है। वहीं, कैटेगरी C में 12 प्रोजेक्ट रखे गए हैं। पूरी लिस्ट आपको परियोजना लिस्ट पर क्लिक करके मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830






