Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: आप सभी को पता है कि,बिहार में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी अभी बाकी है। ऐसे में सुगबुगाहट अपनी तेजी पर है कि, क्या चुनावों के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बंद हो जाएगी? ऐसा इसलिए क्योंकि, इस बीच 1.5 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये की शुरुआती किस्त भेज दिया गया है। वहीं, सफल आवेदन के बाद अभी तक जिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है, उन्हें पैसा मिल सकता है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिन यानी कि, 7 नवंबर शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की सातवीं किस्त ट्रांसफर हो गई है। वहीं, कुछ अधिकारियों के अनुसार, जिन महिलाओं को अभी तक 10 हजार रुपये की शुरुआती किस्त नहीं मिली है, अब उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है।
अगर लिस्ट में नाम है और पैसा अभी तक आपके खाते में नहीं गया है तो, बीते दिन यानी कि, शुक्रवार को DBT के माध्यम से पैसा खाते में आ सकता है। बता दें कि, सरकार की ओर से यह कहा गया है कि परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। जो भी महिलाएं इस योजना की पात्रता रखती हैं और आवेदन कर चुकी हैं, उन्हें रोजगार शुरू करने के लिए पैसा मिलेगा।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के बंद होने पर अपडेट
देखा जाए तो, जब से चुनाव होने वाला है। तबसे लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि, चुनावों के बाद यह योजना बंद हो जाएगी। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, चुनावों के बाद भी पात्र महिलाओं के खाते में पैसा आना जारी रहेगा। सरकार की ओर से 26 दिसंबर तक की तारीखें तय की गई हैं।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: चुनावों के बाद भी आवेदन जारी रहेंगे ?

लेकिन अगर आपके मन में यह भी आशंका है कि चुनावों के बाद Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana बंद हो जाएगी, तो चिंता न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि, कुछ भी नहीं होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, सरकार की ओर से इस योजना के लिए कोई अंतिम तारीख अभी तक तय नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, अगर कोई पात्र महिला किसी वजह से इस योजना के लाभ से वंचित रह जाती है, तो, वो आगे भी अपना आवेदन कर सकती हैं। कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है। जो महिलाएं जीविका समूह से जुड़ने के बाद आवेदन की शर्तें पूरी करेंगी, उन्हें इस योजना के तहत आर्थिक मदद मिलेगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana” क्या लौटाना होगा पैसा
वहीं, इस चुनाव में योजना को लेकर यह भी अफवाह जोरों पर है कि क्या मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाला पैसा सरकार को वापस करना होगा? अधिकारियों ने यह साफ किया है कि यह पैसा महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए दिया गया है और इसे वापस करने की आपको कोई जरूरत नहीं है। इन 10 हजार रुपये से महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं और अगर 6 महीने के बाद यह रोजगार सफल होता है तो आगे 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद के लिए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन 2 लाख रुपये को सरकार को लौटाना होगा या नहीं।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: कोई पैसा मांगे तो करें शिकायत
इस योजना को लेकर अधिकारियों ने यह भी बताया है कि अगर आप किसी भी स्तर पर योजना का लाभ देने के नाम पर कोई पैसा मांगता है तो इसके खिलाफ आप शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। देखा जाए तो, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जीविका के प्रखंड/जिला कार्यालय, प्रखंड विकास अधिकारी, उप विकास आयुक्त या जिला पदाधिकारी के पास शिकायत कर सकती हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र की महिलाएं अपने नगर निकाय कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी





