Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana को लेकर नई ख़बर सामने आ चुकी है। जानकारी के अनुसार, बिहार की 1.81 करोड़ महिलाओं को 10,000 रुपये तो मिल ही गए थे। अब तक उन्हें 2 लाख रुपये देने की प्रक्रिया भी स्टार्ट हो चुकी है। इसकी अगली किस्त को लेकर नई अपडेट सामने आई है। इसी के साथ महिलाओं ने कौन-कौन से रोजगार शुरू किए हैं, उसे लेकर सर्वे का काम शुरू हो गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि सर्वे का काम पूरा होते ही अगली किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, महिलाओं के खाते में इसी महीने या अप्रैल तक पैसा भी आ सकता है। जिन महिलाओं ने 10 हजार के साथ रोजगार शुरू किया है, उनके काम का आकलन भी किया जा रहा है। इस आकलन को जीविकाकर्मी मोबाइल एप के तहत अपलोड किया जाएगा। इसके आधार पर ही महिलाओं के लिए अगली किस्त तय की जाएगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: पहली किस्त में कितना पैसा आएगा
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिलाओं के लिए आगे की राशि मंजूर की जाएगी, उन्हें 4 चरणों में पैसा मिलेगा। पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपये तक दिए जाएंगे। हालांकि यह आकलन के बाद ही तय होगा कि रोजगार को बढ़ाने के लिए कितने पैसों की जरूरत है। उसी के आधार पर राशि जारी की जाएगी। 20,000 रुपये के लिए रोजगार में 5000 रुपये का अंशदान आपको अपनी ओर से देना होगा।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: चरण सरकार की ओर से आर्थिक मदद खुद लगाना होगा पैसा
पहला चरण 20,000 रुपये 5,000 रुपये
दूसरा चरण 40,000 रुपये 10,000 रुपये
तीसरा चरण 80,000 रुपये 20,000 रुपये
चौथा चरण 60,000 रुपये मार्केटिंंग, ब्रांडिंंग और पैकेजिंंग के लिए

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: किन महिलाओं के खाते में आएंगे 20,000
ऐसा नहीं है कि जिन महिलाओं को 10-10 हजार रुपये मिले हैं, उन्हें आगे का पैसा भी मिलेगा। आपने जो रोजगार शुरू किए हैं, उसका आंकलन किया जाएगा। अगर प्रशासन को लगेगा कि आपके रोजगार में आगे बढ़ने की गुंजाइश है तभी आपको पैसा मिलेगा। उद्योग के हिसाब से 2 लाख रुपये तक की रकम आवंटित की जाएगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 18 लाख महिलाओं को 10000 देने की तैयारी
इसके अलावा जिन महिलाओं ने पहली बार फॉर्म भरा है, उनके खाते में भी 10-10 हजार रुपये भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, अभी 18 लाख आवेदनों की वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि 15 मार्च तक यह काम पूरा हो सकता है। इसके बाद पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: MP Police Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, अभी करें अप्लाई






