---Advertisement---

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: क्या 14वीं किस्त आएगी? जानें क्या मिलेगा ₹2000

By
On:

Follow Us

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी? ये सवाल मध्य प्रदेश के करीब 83 लाख किसानों के मन में चल रहा है। जैसे कि आप सभी को पता है कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का पैसा मिले एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। पीएम किसान की 21वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये तो 19 नवंबर को ही किसानों के खाते में आ गए थे। लेकिन अभी तक सीएम किसान कल्याण योजना के पैसों का कुछ अता-पता नहीं है।

प्रधानमंत्री क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना का पैसा आने के बाद इंतजार लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों से जो जानकारी मिल रही है, वो किसानों के चेहरे पर थोड़ी मायूसी ला सकती है। आशंका जताई जा रही है कि Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana की 14वीं किस्त के लिए किसानों को फरवरी तक का भी इंतजार करना पड़ सकता है।

हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है और सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन एक दिन पहले 25 दिसंबर को किसान सम्मेलन में इस योजना की अगली किस्त को लेकर कोई जिक्र न होने से निराशा जरूर हुई है।

पिछली बार भी फरवरी तक करना पड़ा था इंतजार

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लाभार्थी किसानों को पिछले साल लंबा इंतजार करना पड़ा था। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana की 11वीं किस्त 10 फरवरी, 2025 को जारी हुई थी। जबकि 12वीं किस्त अप्रैल और 13वीं किस्त अगस्त में जारी हुई थी। सीएम किसान कल्याण की 13वीं किस्त तो पीएम किसान की 20वीं किस्त का पैसा आने के कुछ दिन बाद ही आ गया था। लेकिन 14वीं किस्त के लिए किसानों को फरवरी तक का इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार के बजट के बाद ही यह पैसा ट्रांसफर होगा।

क्या आपके खाते में आएंगे 2000?

अब सवाल यह उठता है कि क्या आपके खाते में Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के 2000 रुपये आएंगे? इस सवाल का जवाब आपकी पात्रता पर निर्भर करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पीएम किसान सम्मान निधि से करीब 31 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के किसानों के नाम भी हैं। ये वे लाभार्थी हैं, जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करने के बावजूद भी पीएम किसान का पैसा का लाभ उठा रहा है।

देखा जाए तो, बहुत से लाभार्थी ऐसे थे, जहां एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ उठा रहे थे। ऐसा भी देखा गया कि परिवार के नाबालिग सदस्य के खाते में भी पैसा आ रहा था। इसके अलावा बहुत से ऐसे किसान भी हैं, जिन्होंने eKYC नहीं करवाया है या फिर किसान पहचान पत्र (Farmer Registry) नहीं बनवाया। इनका भी पैसा रुका है। अगर आपका नाम भी इसमें है तो आपको भी झटका लग सकता है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: कैसे चेक करें स्टेटस

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

आप अपना स्टेट्स दो तरीके से चेक कर सकते हैं। वहीं, आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त मिलेगी या नहीं इसका पता लगाने का पहला तरीका पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते है। जबकि, दूसरा विकल्प मध्य प्रदेश सरकार का SAARA Portal है।

पहला तरीका

  • पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
  • यहां आप Know Your Status या Beneficiary List पर जा सकते हैं
  • स्टेटस जानने के लिए बस अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी डालना है
  • लिस्ट चेक करने के लिए अपना राज्य, जिला, उप जिला और गांव को चुनना है
  • पूरे गांव में जितने पीएम किसान के लाभार्थी हैं, सबकी लिस्ट खुल जाएगी

दूसरा तरीका

  • मध्य प्रदेश के https://saara.mp.gov.in/ पोर्टल पर जाएं
  • ‘Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana हितग्राही स्थिति’ पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर या बैंक खाता या रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
  • कैप्चा आने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया ओटीपी भरें
  • आपके खाते का स्टेटस पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now