---Advertisement---

MMSY Scheme: 15 जनवरी से पंजाब की हर फैमिली को 10 लाख का मुफ्त इलाज, ये 2 दस्तावेज रखें तैयार

By
On:

Follow Us

MMSY Scheme: अमीर हो या गरीब, पंजाब की हर फैमिली को राज्य सरकार की ओर से शानदार न्यू ईयर गिफ्ट मिलने वाला है। बता दें कि, अब पंजाब के निवासियों को 5 नहीं बल्कि 10 लाख तक का कैशलैस इलाज मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना 15 जनवरी से स्टार्ट होने वाली है। राज्य के 65 लाख परिवारों को इस हेल्थ स्कीम का लाभ होने वाला है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह के अनुसार, योजना से राज्य की 100 फीसदी आबादी को फायदा मिलेगा।

MMSY Scheme: मुख्‍यमंत्री सेहत योजना 15 जनवरी से होगी लॉन्‍च।

मुख्यमंत्री सेहत योजना के अनुसार, वर्तमान में 212 सरकारी अस्पताल, केंद्र सरकार के 8 अस्पताल और 600 से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल में इलाज मिलेगा। इसे लेकर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ भी समझौता किया गया है। इसके अनुसार 65 लाख परिवारों को प्रति परिवार एक लाख रुपये का कवरेज भी दिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 15 जनवरी को इस योजना की शुरुआत करेंगे। खास बात यह है कि इस योजना में कोई आय सीमा नहीं है। न ही किसी को इस योजना से बाहर रखने की कोई शर्त है।

MMSY Scheme: कैसे बनेगा मुख्यमंत्री सेहत कार्ड

मुख्यमंत्री (MMSY Scheme) सेहत कार्ड कैसे बनेगा? अगर आपके मन में भी यही सवाल बार बार चलता है तो, बता दें कि इस योजना के लिए हेल्थ कार्ड बनाने के लिए पूरे पंजाब में 9000 से ज्यादा कैंप लगाए गए हैं। जो लाभार्थियों को इन कैंपों में जाकर यह कार्ड बनवाना होगा। इसके अलावा जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है।

MMSY Scheme

रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थियों MMSY स्वास्थ्य कार्ड मिलेगा। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाएगा। इस कार्ड से 2200 बीमारियों का इलाज कराया जा सकेगा।

MMSY Scheme: इन 2 कागजों की होगी जरूरत

MSMY हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए पहली शर्त यह है कि, आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके लिए आपके पास पंजाब के एड्रेस का आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड होना बहुत जरूरी है। याद रहे कि, पंजाब में पहले से ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ लागू थी। आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी यह स्कीम सभी के लिए नहीं थी। साथ ही इसमें 5 लाख रुपये तक का कवरेज मिलता था। इसकी पात्रता की शर्तें वही थीं, जो आयुष्‍मान कार्ड बनवाने के लिए थी।

यह भी पढ़ें: ज़ेलेंस्की ने ठुकराया ट्रंप का ‘टेरिटरी स्वैप’ प्रस्ताव, कहा- रूस को एक इंच भी नहीं देंगे

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now