Ladki Bahin Yojana Ekyc Last Date : महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ईकेवाईसी की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है और अब तक 40 लाख से ज्यादा महिलाओं ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की हैं। अगर ईकेवाईसी नहीं कराया तो इन महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आना बंद हो सकता है।
क्या कुछ दिनों के बाद 40 लाख महिलाओं को झटका लगने वाला है? महाराष्ट्र की Ladki Bahin Yojana को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। e-KYC की प्रक्रिया पूरी करने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और अभी भी लाखों महिलाएं इस काम को पूरा नहीं कर पाई हैं। हालांकि ईकेवाईसी की तारीख बढ़ने की पूरी संभावना है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो 1 जनवरी, 2026 से करीब 40 लाख महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आने रुक सकते हैं।
Ladki Bahin Yojana में नहीं कराया ईकेवाईसी तो 1 तारीख से पैसा आना बंद
महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से मिले अपडेट के अनुसार 2 करोड़ 47 लाख महिलाओं को ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी थी। लेकिन अभी भी 40 लाख से ज्यादा महिलाओं की ईकेवाईसी नहीं हो पाई है। ऐसे में इन्हें योजना से बाहर भी किया जा सकता है। विधानसभा चुनावों में महायुति को ‘ मुख्यमंत्री माझी Ladki Bahin Yojana ‘ से बड़ा फायदा हुआ था। लेकिन बाद में फर्जी लाभार्थियों तक भी पैसा पहुंचने की बातें सामने आने लगी।
31 दिसंबर है ईकेवाईसी की आखिरी तारीख
Ladki Bahin Yojana की ईकेवाईसी करने के लिए 18 नवंबर मतलब कि, दो महीने का समय दिया गया था। लेकिन अब लाखों महिलाओं के इस काम को पूरा न कर पाने की वजह से इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि, अभी भी बड़ी संख्या में ईकेवाईसी का काम अधूरा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ईकेवाईसी करने की तारीख फिर से आगे बढ़ सकती है। महाराष्ट्र में आगामी चुनावों को देखते हुए इसके आसार कम ही हैं कि सरकार नियमों का सख्ती से पालन करें।
इंतजार न करें तुरंत करें ईकेवाईसी
- जो महिलाएं 31 दिसंबर से पहले ईकेवाईसी के काम को पूरा कर लेंगी तो उनके सिर से टेंशन हट जाएगी। ईकेवाईसी कराना बहुत ही आसान है।
- पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं, ‘ईकेवाईसी’ चुनें
- फिर अपना आधार नंबर भरना है और मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, उन्हें दे।
- पिता या पति जीवित हैं तो आधार नंबर भरें

- अगर नहीं तो उसके मुताबिक सिलेक्ट करें
- जाति का चयन करें और बताएं कि कहीं परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है या नहीं
- अब बायोमेट्रिक माध्यम से ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर दें
लाडकी बहिण योजना का पैसा कब मिलेगा
जैसे कि, आप सभी को पता है कि, Ladki Bahin Yojana का पैसा नवंबर से फसा हुआ है। देखा जाए तो, नवंबर और दिसंबर की किस्त का लाडकी बहिण की लाभार्थियों को बहुत लंबे सामान्य से इंतजार है। ऐसा माना जा रहा था कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दो महीने का पैसा एक साथ आएगा। लेकिन अभी तक कोई अपडेट नहीं मिली है। ईकेवाईसी प्रक्रिया के पूरी नहीं होने की वजह से भी पैसा अटका हुआ है। ऐसे में इंतजार जनवरी तक खिंच सकता है।
यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,83







