Ladki Bahin Yojana EKYC: बस कुछ दिन ही बाकी हैं…ऐसे में अगर आपने 31 दिसंबर, 2025 तक जरूरी काम नहीं निपटाया है तो कैलेंडर में साल बदलने के साथ आपके जीवन में भी बहुत कुछ बदल सकता है। जी हां, क्योंकि लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत हर महीने मिलने वाले 1500 रुपये आपके हाथ से जा सकता हैं।
अगले कुछ दिन यह तय करेंगे कि नए साल में आपके खाते में एक साथ 4500 रुपये आएंगे या फिर 2026 के शुरू होते ही आपको झटका लगेगा। माझी लाडकी बहिण योजना की eKYC पूरी करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने संकेत दे दिए हैं कि 31 दिसंबर के बाद शायद ही ईकेवाईसी कराने की तारीख आगे बढ़े।
Ladki Bahin Yojana EKYC: 31 दिसंबर से पहले कराना होगा ईकेवाईसी
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थियों की वेरिफिकेशन के लिए 2.47 करोड़ महिलाओं को ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन आखिरी तारीख नजदीक आने तक भी लाखों महिलाएं इस काम को पूरा नहीं कर पाई हैं। महाराष्ट्र सरकार पहले इस काम के लिए आखिरी तारीख को आगे बढ़ा चुकी है। लेकिन अब लग रहा है कि वो दोबारा मौका देने के मूड में नहीं है। ईकेवाईसी की आखिरी तारीख पहले 18 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया था।
Ladki Bahin Yojana EKYC: पढ़ लें मंत्री का अल्टीमेटम
महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पात्र महिलाओं से ईकेवाईसी को जल्द से जल्द करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना का लाभ आगे भी जारी रखने के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरा करना बहुत जरूरी है। फाइनल डेडलाइन 31 दिसंबर है और इसमें अब कुछ ही दिन बचे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा सभी प्यारी बहनों से विनम्र निवेदन है कि आज ही ईकेवाईसी प्रक्रिया को पूरा करें।’
Ladki Bahin Yojana EKYC: नवंबर से अटका हुआ है पैसा

लाडकी बहिण योजना का नवंबर-दिसंबर का पैसा कब मिलेगा? पात्र लाभार्थी लगातार इस सवाल का जवाब तलाशने में लगे हुए हैं। लेकिन ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते नवंबर से पैसा अटका हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि दिसंबर के अंत तक दो महीने का पैसा एक साथ खाते में आएगा, लेकिन अब इसकी संभावना कम ही दिख रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी, 2026 तक ईकेवाईसी का काम पूरा होने के बाद खाते में एक साथ 4500 रुपये आ सकते हैं।
Ladki Bahin Yojana EKYC: आज ही करें e-KYC, यह रहा लिंक
- अगर आपको ऑनलाइन ईकेवाईसी कराने में कोई दिक्कत आ रही है तो नजदीक के आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु केंद्र या तहसील ऑफिस में जाकर इस काम को तुरंत करवा लें। आप चाहें तो घर बैठे भी अपने मोबाइल से भी Ladki Bahin Yojana eKYC कर सकते हैं। लाडकी बहिण योजना ईकेवाईसी का लिंक नीचे दिया जा रहा है
- ऑफिशियल पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in पर ‘ईकेवाईसी’ चुनें।
- अब अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें
- मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और अगर पिता या पति जीवित हैं तो उनका आधार नंबर दें।
- अब आपको जाति का चयन करना होगा और यह भी बताना होगा कि परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है या नहीं।
- अब बायोमेट्रिक प्रोसेस के माध्यम से ईकेवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर लें।
Ladki Bahin Yojana EKYC: तारीख बढ़ने की जताई जा रही संभावना
महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनावों और अभी तक बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं के ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से यह उम्मीद जताई जा रही है कि लाडकी बहिण योजना ईकेवाईसी की तारीख शायद बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में विभाग के सूत्रों ने यह भी कहा है कि, तारीख का बढ़ना लगभग तय है। लेकिन अब अदिति तटकरे के ट्वीट ने अलग ही तस्वीर सामने ला दी है। इसलिए हमारी सलाह है कि तारीख बढ़ने का इंतजार न करें और तुरंत इस काम को कर लें।
यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी






