उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को Kailash Mansarovar Yatra की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात और राहत दी है। राजधानी के लोकभवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
Kailash Mansarovar Yatra: कठिन तीर्थ यात्रा को सुगम बनाने की पहल
सीएम योगी ने पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में यह कहा कि Kailash Mansarovar Yatra जैसी दुर्गम और खर्चीली यात्रा को आम श्रद्धालुओं के लिए सुलभ और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार यह मदद दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले संसाधनों की कमी के चलते सीमित संख्या में लोग ही ऐसी यात्राएं कर पाते थे, लेकिन अब प्रदेश में बुनियादी ढांचा और सुविधाएं काफी बेहतर हुई हैं।
Kailash Mansarovar Yatra के लिए कैसे मिलता है सहायता राशि का लाभ?
उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों के लिए लागू इस योजना के अनुसार, श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद आवेदन करना होता है। पर्यटन विभाग की ओर से आवश्यक दस्तावेजों और यात्रा प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने गाजियाबाद में अत्याधुनिक ‘कैलाश मानसरोवर भवन’ का निर्माण भी कराया है, जो एक प्रमुख ट्रांजिट स्टे के रूप में काम करता है।

2025 में यूपी में आए 164 करोड़ तीर्थयात्री: सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2025 में राज्य भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लगभग 164 करोड़ तीर्थयात्री आए, जिनमें से अकेले प्रयागराज महाकुंभ में ही 66 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम जन्मभूमि और मथुरा-वृंदावन जैसे स्थानों पर करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
आदित्यनाथ ने कहा, ‘इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन एक अवसर भी है और एक चुनौती भी। सरकार बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। चाहे वह कनेक्टिविटी हो, मूलभूत सुविधाएं हों, या तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए की गई अन्य व्यवस्थाएं हों।
यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें






