Farmer Registry Bihar: 26 लाख 02 हजार 711, ये संख्या उन किसानों की है, जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त लगभग पक्की हो गई है। लेकिन बाकी 46 लाख से ज्यादा किसानों का क्या? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी महीने में आने वाली है।
तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है। लेकिन बिहार के 73 लाख पीएम किसान के लाभार्थियों में से महज 34.54% किसानों ने ही फार्मर आईडी बनवाई है। अब बिहार सरकार ने एक और मौका दिया है और तीसरे चरण के तहत 2 फरवरी से फिर से महाअभियान शुरू हो रहा है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना समेत सरकार की सभी योजनाओं का फायदा लेने के लिए फार्मर आईडी बनवाना आवश्यक है। इस काम में मदद के लिए बिहार सरकार विशेष अभियान चलाकर किसानों की फार्मर आईडी बनवा रही है। इसके लिए एक बार फिर से कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। महा-अभियान के तीसरे चरण के तहत 2 फरवरी से 6 फरवरी तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अगर अभी तक आपने फार्मर आईडी नहीं बनवाई है तो तुरंत बनवा लें।
Farmer Registry Bihar: फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
बिहार के सभी CSC केंद्र और वसुधा केंद्रों में बिना किसी फीस के फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। वहीं, किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने के लिए शुरू हुए इस अभियान के लिए आप अपनी पंचायत के कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार या फिर राजस्व कर्मचारी से भी आसानी से संपर्क कर सकते हैं। किसान नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल से आप खुद भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।
Farmer Registry Bihar: मोबाइल से घर बैठे कैसे बनवाएं फार्मर आईडी?
STEP-1
- सबसे पहले Bihar Agristack पोर्टल bhfr.agristack.gov.in पर नया यूजर बनाना होगा
- यहां Create New User Account पर क्लिक करें, फिर बॉक्स में आधार नंबर लिखें
- आपके आधार नंबर से जुड़े मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरकर लॉगिन बनाएं
STEP-2
- अब एग्रीस्टैक पोर्टल पर Farmer Login में जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
- अब आपकी eKYC की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी, अगर ये Verified नहीं है तो ईकेवाईसी करा लें
- अपना मोबाइल नंबर भरें और OTP भरें और आगे बढ़ें
- अब अपने खेत की सारी जानकारी भरनी होगी, अपना जिला, उप जिला और गांव की जानकारी देनी होगी
- पोर्टल पर जमाबंदी की जानकारी दर्ज करें और अगर लिस्ट में नाम नहीं दिख रहा है तो वहां मौजूद ग्रीन बटन पर क्लिक करें
- सबमिट पर क्लिक करें और Verify All Land पर क्लिक करें
- Consent को पढ़ें और टिक करें और सेव कर दें, Process to e-sign पर क्लिक करें
- Protean Portal पर अपना आधार नंबर भरकर ई- साइन की प्रक्रिया को पूरा करें
- अब फार्मर आईडी की सारी जानकारी सामने आ जाएगी, बस बन गया आपका फार्मर आईडी
Farmer Registry Bihar: फार्मर आईडी के लिए जरूरी दस्तावेज

- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- खुद के नाम से जमाबंदी
Farmer Registry Bihar: फार्मर रजिस्ट्री क्यों जरूरी है
फार्मर आईडी के बिना पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा
यही नहीं किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी जरूरी होगा
सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ मिल सकेगा
फार्मर रजिस्ट्री के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
| विभाग / क्षेत्र | हेल्पलाइन नंबर |
|---|---|
| कृषि विभाग | 18001801551 |
| राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग | 18003456215 |
| सारण व भागलपुर | 8696888824 |
| पटना व पूर्णिया | 9852827828 |
| दरभंगा | 9470247293 |
| सहरसा | 9470880581 |
| तिरहुत | 8789578914 |
| मगध | 7250004667 |
| मुंगेर | 7979858887 |
Farmer Registry Bihar: पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त की तारीख फरवरी के महीने में कभी भी आ सकती है। लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिली है। देखा जाए तो, किसानों को 2000 रुपये के लिए फरवरी के आखिरी हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana E-KYC: क्या आप भी नहीं कर पाईं लाडकी बहिण के लिए ई-केवाईसी, क्या 18 के बाद मिलेगा मौका?






