---Advertisement---

CM Yuva Swarojgar Yojana: 10 दिनों में 5000+ आवेदन, युवाओं को बिना ब्याज मिल रहा 10 लाख तक का लोन

By
On:

Follow Us

राजस्थान सरकार की CM Yuva Swarojgar Yojana को लेकर गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब से आवेदन शुरू हुआ है। 10 दिनों के अंदर ही 5000 से ज्यादा लोग इस योजना के लिए आवेदन किया जा चुका है।

देखा जाए तो, इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के एक लाख युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता देना है। इसके अनुसार विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये तक का बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

CM Yuva Swarojgar Yojana को लेकर उत्‍साह

प्रदेश सरकार द्वारा पूरा ब्याज भरा जाएगा। इसी के साथ ही, 50,000 रुपये की मार्जिन मनी और CGTMSE (सूक्ष्म और लघु उद्यम क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट) शुल्क के पुनर्भरण का भी प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी को CM Yuva Swarojgar Yojana राजस्‍थान का शुभारंभ किया था और 15 जनवरी को विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी की गई थी।

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के प्रति युवाओं की बेहतर प्रतिक्रिया रही है। अब तक 5,089 लोगों ने आवेदन किया है। 22 जनवरी को आवेदन शुरू किए गए थे। जिला महाप्रबंधकों द्वारा इन आवेदनों की जांच कर लोन मंजूरी और वितरण के लिए शीघ्र ही बैंकों को फॉरवर्ड किया जाएगा।

CM Yuva Swarojgar Yojana: 5 जिलों में 200 से ज्यादा आवेदन

जयपुर जिले में सर्वाधिक 385 आवेदन मिल चुके हैं। इसी के साथ ही, चूरू, बीकानेर, टोंक, और हनुमानगढ़ जिलों में 200 से अधिक आवेदन आए हैं। बूंदी, सीकर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, दौसा, डीडवाना कुचामन, बारां, झुंझुनूं, नागौर, भीलवाड़ा, अजमेर, झालावाड़, भरतपुर, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, पाली और अलवर जिले ऐसे हैं, जहां 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

किस जिले से कितने आवेदन

जिलाआवेदन संख्या
जयपुर385
चूरू270
बीकानेर220
टोंक212
हनुमानगढ़209
बूंदी195
सीकर187
श्रीगंगानगर179
जोधपुर175
दौसा170
डीडवाना कुचामन158
बारां155
झुंझुनूं150
नागौर148
भीलवाड़ा144
अजमेर143
झालावाड़141
भरतपुर135
सवाई माधोपुर131
बाड़मेर131
कोटा118
करौली110
पाली109
अलवर100

CM Yuva Swarojgar Yojana के लिए कैसे करें आवेदन

CM Yuva Swarojgar Yojana

इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के युवा स्वयं की SSO ID और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं। आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक की फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र, संस्थागत आवेदन की स्थिति में 51 प्रतिशत से अधिक स्वामित्व का दस्तावेज की जरूरत होगी।

CM Yuva Swarojgar Yojana के तहत देय लाभ

8वीं से 12वीं कक्षा पास आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपये एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इसी के साथ ही, अधिकतम 35 हजार रुपये की मार्जिन मनी भी दिया जाएगा। बता दें कि, स्नातक, आईटीआई और अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध किया जाएगा। इसी के साथ ही, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now